BRICS Summit 2026: रूस के राष्ट्रपति पुतिन BRICS समिट में हिस्सा लेने पहुंचे दिल्ली, आज PM मोदी के साथ करेंगे मीटिंग; इन खास मुद्दों पर होगी चर्चा
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन BRICS समिट 2026 में हिस्सा लेने भारत पहुंच गए हैं। अपनी यात्रा के दौरान,वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करेंगे और कई द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।
- भारत
- 3 min read

भारत की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार देर रात नई दिल्ली पहुंच गए। यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद रूस के बाहर किसी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में यह उनकी पहली प्रत्यक्ष भागीदारी है। पुतिन दिल्ली के पालम एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे। एयरपोर्ट पर विदेश राज्य मंत्री वी.के. सिंह ने उनका स्वागत किया। उनके साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है।
पुतिन शुक्रवार को तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे हैं। उनके दौरे को लेकर राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद भारी सुरक्षा के बीच उनका काफिला होटल की ओर रवाना हुआ। एयरपोर्ट से होटल और फिर भारत मंडपम जाने वाले रास्तों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
दिल्ली पहुंचे राष्ट्रपति पुतिन
होटल और उसके आसपास कई स्तरों पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। रूसी सुरक्षा टीम भी पहले से दिल्ली पहुंच चुकी है। ब्रिक्स अपनी 20वीं वर्षगांठ मना रहा है। मुख्य ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत की अध्यक्षता में 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होगा। इस दौरान राजधानी दिल्ली छावनी में तब्दील रहेगा।
एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत
भारत पहुंचने पर विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने पुतिन का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया। सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पुतिन के बीच शुक्रवार को अहम द्विपक्षीय मुलाकात होने वाली है। बैठक में रक्षा, व्यापार और आर्थिक सहयोग समेत कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।
Advertisement
PM मोदी के साथ पुतिन की बैठक
प्रधानमंत्री मोदी के साथ 11 सितंबर को पुतिन की बैठक शिखर सम्मेलन में उनकी पहली महत्वपूर्ण द्विपक्षीय मुलाकात होगी। ये बैठकें 31 अगस्त को बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं की मुलाकात के कुछ ही दिनों बाद हो रही हैं। बैठक में पीएम मोदी और पुतिन ने राजनीति, व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष और गतिशीलता जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की। उन्होंने पश्चिम एशिया और काला सागर क्षेत्र में संघर्षों पर भी चर्चा की।
बैठक पर टिकी दुनिया की नजर
भारत और रूस के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी के आधार पर लंबे समय से मजबूत और बहुआयामी संबंध बने हुए हैं। इसलिए पुतिन और पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठक पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। बता दें कि ब्रिक्स अपनी 20वीं वर्षगांठ मना रहा है। मुख्य शिखर सम्मेलन भारत की अध्यक्षता में 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होगा। यह सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है जब वैश्विक अर्थव्यवस्था रूस-यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया संकट, ऊर्जा आपूर्ति की चुनौतियों और अंतरराष्ट्रीय व्यापार नीतियों के प्रभाव से जूझ रही है।