BREAKING: नोएडा की सोसाइटी में AC फटने से भीषण आग, चपेट में आए कई फ्लैट्स

नोएडा के सेक्टर-137 की पारस टीयरा (Paras Tierea) सोसाइटी में कई फ्लैट में आग लग गई है। 7वीं मंजिल पर एक AC में शॉट सर्किट हुआ और फटते ही पूरे फ्लैट में आग फैल गई और आस-पास के फ्लैट भी आग की चपेट में आते गए।  

 
Follow :
BREAKING: नोएडा सेक्टर-137 की पासर टीयर सोसाइटी में AC फटने से भीषण आग, कई फ्लैट्स चपेट में आए | Image: X

Noida Fire: नोएडा की सोसाइटी में AC फटने से आग लगने की खबर मिली है। नोएडा के सेक्टर-137 की पारस टीयरा सोसाइटी में ये भीषण आग लगी हुई है, जिसका वीडियो भी सामने आया है। 7वीं मंजिल पर एक फ्लैट में एयर कंडीशनर (AC) में शॉर्ट सर्किट होने के बाद ब्लास्ट हो गया थी, जिससे से आग लगी और बढ़ते-बढ़ते आस-पास के फ्लैट में भी ये आग फैलती चली गई। आग इतनी तेजी से फैली की लोग घबरा उठे। मौके पर चीख-पुकार मची तो सोसाइटी की मेंटेनेंस टीम पहुंची।

आग पर काबू पाया गया

सोसाइटी की मेंटेनेंस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया और एक-एक करके लोगों को फायर एग्जिट से सीढ़ियों से नीचे सुरक्षित उतारा। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही उन्होंने आग पर काबू पा लिया और लोगों को नीचे उतारा। दमकल की टीम भी पहुंची और फ्लैट का पूरी तरह निरीक्षण कर कूलिंग प्रक्रिया शुरू की।

PC : Republic

AC में शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में आग का कारण AC में शॉर्ट सर्किट पाया गया। घटना में किसी के घायल होने या जान जाने की सूचना नहीं है। सोसाइटी में थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई, लेकिन वक्त रहते कदम उठाए जाने से बड़ा नुकसान टल गया।

सोसाइटी में फायर सेफ्टी की जांच होगी

फायर विभाग इस मामले की जांच कर रहा है, थाना सेक्टर-142 के अंतर्गत ये घटना दर्ज की गई है। अधिकारियों ने सोसाइटी निवासियों से अपील की है कि पुराने AC की नियमित सर्विसिंग कराएं और टूल का सही इस्तेमाल करें। 
शहरों में बढ़ती ऊंची इमारतों और गर्मियों में AC के भारी इस्तेमाल से ऐसे हादसे बढ़ रहे हैं। पारस टीयरा में आग लगने जैसी घटनाएं हमें याद दिलाती हैं कि फायर सेफ्टी और इलेक्ट्रिकल सिस्टम की नियमित जांच कितनी जरूरी है, आग को लेकर सतर्क रहना चाहिए। फिलहाल, स्थानीय प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि सोसाइटी में फायर सेफ्टी उपकरणों की जांच की जाएगी। 

यह भी पढ़ें: सुबह-सुबह दिल्ली-NCR में छाए घने बादल, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 17 July 2026 at 08:50 IST