सुबह-सुबह दिल्ली-NCR में छाए घने बादल, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें IMD का ताजा अपडेट
दिल्ली-NCR में आज मौसम बदला सा नजर आ रहा है, आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। वहीं यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में IMD ने भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया। जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?
- भारत
- 2 min read

IMD rain alert: दिल्ली-NCR के कई हिस्सों में सुबह-सुबह मौसम बदला हुआ नजर आया, आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, कई राज्यों में आंधी तूफान और बिजली गिरने का भी अलर्ट है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
17 जुलाई (आज): आज दिल्ली में आंशिक बादल छाए रहेंगे, दोपहर के बाद उमस और गर्मी महसूस हो सकती है।
18 जुलाई: गरज-चमक के साथ बारिश जारी रहेगी।
19 से 22 जुलाई: लगातार गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है।
उत्तराखंड में येलो अलर्ट
उत्तराखंड में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून, नैनीताल समेत 10 जिलों में आसमानी बिजली गिरने का खतरा है। IMD ने इन इलाकों में सतर्क रहने की सलाह दी है।
देशभर में मॉनसून ने पकड़ा जोर
IMD के मुताबिक, उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक मॉनसून पूरी तरह सक्रिय है। 17 जुलाई को यूपी, हिमाचल प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी है। कई जगहों पर आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 60 किमी प्रति घंटे तक तेज हवाएं चलने का अलर्ट है।
Advertisement
ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा है। पश्चिमी विक्षोभ और कम दबाव क्षेत्र के प्रभाव से अगले सात दिन तक पूर्वी, उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां तेज रहेंगी।
इस बार मॉनसून सामान्य से बेहतर रहने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन भारी बारिश से जलभराव और फसलों को नुकसान का खतरा भी बढ़ जाएगा। लोगों को सलाह है कि तेज बारिश के दौरान खुली जगहों पर न जाएं, बिजली के उपकरणों से दूर रहें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।