BREAKING: दिल्ली के संसद मार्ग स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के ब्रांच को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हड़कंप, पुलिस कर रही सर्च

दिल्ली के संसद मार्ग स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में बम की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा जांच की जा रही है। फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

 
Follow :
Bank of Baroda bomb threat | Image: ANI

दिल्ली के संसद मार्ग स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। जांच अभी जारी है। इससे पहले सोमवार को गुजरात के सूरत और वडोदरा में ‘बैंक ऑफ इंडिया’ और ‘बैंक ऑफ बड़ौदा’ की पांच शाखाओं को भी बम की धमकी मिली थी।

सुरक्षा एजेंसियां डॉग स्वाक्ड पूरे शाखा की जांच  कर रही है। अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस धमकी भरा कॉल करने वाले की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

बैंक ऑफ बड़ौदा को मिली बम की धमकी

धमकी भरे कॉल के बाद पूरे इलाके और बैंक परिसर में हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे बैंक परिसर को खाली कराकर सघन तलाशी अभियान शुरू किया। बैंक के अंदर और आसपास के पूरे इलाके की बारीकी से जांच की जा रही है। शुरुआती जांच और सुरक्षा चेकिंग में अभी तक कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है।

November 10, 2026

गुजरात में भी बैंक को मिली थी बम की धमकी

इससे पहले सोमवार को गुजरात के भी बैंक को बम की धमकी मिली थी। गुजरात के सूरत और वडोदरा में ‘बैंक ऑफ इंडिया’ और ‘बैंक ऑफ बड़ौदा’ की पांच शाखाओं को बम रखे होने की धमकी वाला ईमेल मिला, लेकिन जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सूरत के उमरा और अठवा इलाकों में बैंक ऑफ इंडिया की दो शाखाओं और वडोदरा के करेलीबाग क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ इंडिया की एक शाखा को बम विस्फोट की धमकी वाले ईमेल मिले थे। अधिकारियों ने बताया कि बम निरोधक दस्तों सहित पुलिस टीम सभी जगहों पर पहुंचीं और वहां सघन तलाशी ली, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

यह भी पढ़ें:  CM रेखा ने 'नमो यमुना रिवर सफारी' के लॉन्च पर AAP पर साधा निशाना
 


 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 10 November 2026 at 14:34 IST