अपडेटेड 19 May 2024 at 19:36 IST

'तेरे बाप की है मेट्रो, गंद फैला रखा है...' Delhi Metro में आंटी-लड़की में हुई भयंकर लड़ाई; VIDEO

Video में देखने को मिल रहा है कि मेट्रो में भारी भीड़ मौजूद होती है। इस दौरान ही सीट को लेकर आंटी और लड़की में तीखी नोक-झोंक हो जाती है।

Follow :  
×

Share


दिल्ली मेट्रो वायरल वीडियो | Image: X

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो में लोगों के बीच किसी न किसी बात पर लड़ाई-झगड़े होना अब आम हो चला है। आए दिन ऐसे वीडियोज देखने को मिलते रहते हैं, जिसमें यात्री किसी न किसी वजह से आपस में भिड़ जाते हैं। कभी सीट को लेकर तो कभी दूसरी वजह से मेट्रो में सफर करते हुए लोगों के बीच लड़ाई हो जाती है।

ऐसा ही एक और लड़ाई का वीडियो दिल्ली मेट्रो से सामने आया है। इसमें एक लड़की और आंटी को आपस में भिड़ते देखा जा सकता है। दोनों के बीच तू-तू,मैं-मै से लड़ाई शुरू होती है और ये बड़ी बहस का रूप ले लेती है। इतना ही नहीं जब लड़की मेट्रो से उतर जाती है, उसके बाद भी आंटी उसे खरी खोटी सुनाना नहीं छोड़ती।

सीट को लेकर हुई लड़ाई

बताया जा रहा है कि पूरा विवाद सीट की वजह से ही हुआ। आंटी ने सीट पर बैठे लड़के को वहां से उठने को कहा, जिस पर ही लड़की भड़क गई और दोनों के बीच लड़ाई शुरू हो गई।

वीडियो में देखने को मिल रहा है कि मेट्रो में भारी भीड़ मौजूद होती है। इस दौरान ही सीट को लेकर आंटी और लड़की में तीखी नोक-झोंक हो जाती है। दोनों एक दूसरे पर खूब भड़कती नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों को कहते हुए सुना जा सकता है कि क्या ये ट्रेन तुम्हारे बाप की है?

लड़की के उतरने के बाद भी नहीं शांत हुई आंटी

आंटी और लड़की मेट्रो में बुरी तरह झगड़ते। इस दौरान कुछ लोगों ने उन्हें शांत कराने की कोशिश करते हैं, तो कुछ इस लड़ाई-झगड़े का मोबाइल में वीडियो बनाने लगते हैं। फिर स्टेशन आने पर लड़का और लड़की उतर जाते हैं। इसके बाद भी आंटी नहीं रुकती।

दूसरी महिलाएं जब आंटी को समझाने की कोशिश करती हैं, तो वो उस लड़की पर भड़कते हुए कहती हैं कि ऐसी ही होती है बिगड़ी हुई लड़की। इन्हें बात करना नहीं आता। मेट्रो में लड़के और लड़कियां ऐसे खड़े होकर सफर करते हैं, उनमें कोई शर्म नहीं है। गंद फैला पड़ा है मेट्रो में, सब देखते हैं, कोई कुछ नहीं कहता। आंटी आगे यह भी बोलती हैं कि ऐसी लड़कियां होती हैं, जिन्हें देखकर भी अनदेखा कर दो, लेकिन उन्हें शर्म नहीं आती। न लड़कियां ढंग की और ना ही लड़के अच्छे हैं।

लोगों के आए ऐसे रिएक्शंस

सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो का ये वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग तरह तरह के कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं। कोई उस लड़की को गलत ठहरा रहा है और कह रहा है कि हमें अपने बड़ों से अच्छी तरह से बात करनी चाहिए। तो कुछ लोग आंटी की भी गलती बता रहे हैं। उनका कहना है कि यूं ही सीट के लिए महिलाएं झगड़ा करती हैं और उन्हें लड़की के लिए इस तरह की बातें नहीं बोलनी चाहिए। 

यह भी पढ़ें: Delhi Metro में लड़की ने की सारी हदें पार, अश्लील डांस का Video हुआ वायरल

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 19 May 2024 at 19:31 IST