अपडेटेड 6 August 2024 at 14:18 IST

उत्तरी दिल्ली में थाने के अंदर ASI ने खुद को मारी गोली, मौत

Delhi: उत्तरी दिल्ली में थाने के अंदर एक सहायक उपनिरीक्षक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।

Follow :  
×

Share


प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Unsplash

Delhi: दिल्ली पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक की उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइन पुलिस थाने में अपनी सरकारी बंदूक से कथित तौर पर खुद को गोली मारने से मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के पास से कोई ‘सुसाइड नोट’ बरामद नहीं हुआ है।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस थाने में तैनात विजय ने सोमवार देर रात खुद को गोली मार ली।

उन्होंने आगे बताया कि विजय हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था और 1994 में पुलिस में भर्ती हुआ था। उसके परिवार को सूचित कर दिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि अपराध और फॉरेंसिक टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। ऐसा प्रतीत होता है कि उसकी कुछ घरेलू समस्याएं थीं। उन्होंने बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 (जांच) के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें: पीएफसी से ऋण दोहरी सुरक्षा संरचना द्वारा समर्थित: एसपी समूह

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 6 August 2024 at 14:18 IST