अपडेटेड 1 March 2026 at 23:18 IST

BREAKING: AI समिट प्रदर्शन मामले में यूथ कांग्रेस के 9 कार्यकर्ताओं को मिली जमानत, सिद्धार्थ को 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

BREAKING: पटियाला हाउस कोर्ट ने AI समिट विरोध मामले में गिरफ्तार 9 आरोपियों को जमानत दे दी। सिद्धार्थ अवधूत की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। उसे 4 दिन की और पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

Follow :  
×

Share


Bharat Mandapam Protest India AI Summit 2026 | Image: IYC

BREAKING: AI Summit protests: नई दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने AI समिट के दौरान शर्टलेस प्रदर्शन करने के मामले में गिरफ्तार किए गए इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के 9 कार्यकर्ताओं को राहत देते हुए जमानत दे दी है। 1 मार्च 2026 को हुई सुनवाई के बाद कोर्ट ने इन सभी 9 आरोपियों को 25-25 हजार रुपये के बेल बॉन्ड पर रिहा करने का आदेश दिया। 

हालांकि, इसी मामले में फंसे एक अन्य आरोपी सिद्धार्थ अवधूत की जमानत याचिका को खारिज करते हुए, अगले 4 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले 26 फरवरी को इन सभी कार्यकर्ताओं को 3 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया था, जिसकी अवधि आज समाप्त हो रही थी।

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब को भी जमानत 

इससे पहले 28 फरवरी को पटियाला हाउस कोर्ट ने यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को भी जमानत दे दी थी। दिल्ली पुलिस ने चिब की 7 दिनों की रिमांड मांगी थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। चिब को 50 हजार रुपये के पर्सनल बॉन्ड पर बेल मिली, लेकिन कोर्ट ने सख्त शर्त रखते हुए आरोपी का पासपोर्ट और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जमा कराने के निर्देश दिया था। पुलिस ने उदय भानु चिब को भारत मंडपम में हुए इस प्रदर्शन का मुख्य मास्टरमाइंड और साजिशकर्ता बताया था, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई थी।

भारत मंडपम में प्रदर्शन से मचा था हंगामा

दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ग्लोबल AI समिट में जब दुनिया भर के दिग्गज नेता और बड़ी कंपनियों के CEO हिस्सा ले रहे थे, उसी दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अचानक विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था। इस शर्टलेस विरोध प्रदर्शन के चलते सुरक्षा व्यवस्था और देश की छवि को लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए थे। 

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया था और उन पर गैरकानूनी तरीके से एकत्र होने और सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। 

ये भी पढ़ें:  IND vs WI T20 World Cup: संजू सैमसन के झन्नाटेदार शॉट्स से विंडीज का निकला दम, सेमीफाइनल में टीम इंडिया की धमाकेदार एंट्री

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By : Shashank Kumar

पब्लिश्ड 1 March 2026 at 22:58 IST