अपडेटेड 16 February 2026 at 15:40 IST

AI Impact Summit: दिल्ली में 5 दिनों तक 'ट्रैफिक लॉकडाउन', इन रास्तों से जाने की नहीं मिलेगी अनुमति; घर से निकलने से पहले देख लें रूट्स

दिल्ली इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 की मेजबानी करने वाला है, जो 'ग्लोबल साउथ' में होने वाला पहला ग्लोबल AI समिट है।

Follow :  
×

Share


AI Impact Summit | Image: X

दिल्ली इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 की मेजबानी करने वाला है, जो 'ग्लोबल साउथ' में होने वाला पहला ग्लोबल AI समिट है। 16 से 20 फरवरी तक प्रगति मैदान के भारत मंडपम में होने वाले इस 5 दिन के इवेंट में दुनिया के 20 लीडर, 45 से ज्यादा देशों के मिनिस्टीरियल डेलीगेशन और दुनिया भर से 35,000 से ज्यादा डेलीगेट के आने की उम्मीद है। इस इवेंट से दिल्ली में ट्रैफिक की दिक्कतें भी आने की संभावना है।

ऐसे में सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें डेलीगेट्स से अपील की गई है कि वे भारत मंडपम और सुषमा स्वराज भवन में पार्किंग की सीमित उपलब्धता और गेट एक्सेस के बदले हुए इंतजाम के कारण पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें।

एडवाइजरी में क्या कहा गया?

एडवाइजरी में कहा गया है, "भारत मंडपम और सुषमा स्वराज भवन में #IndiaAIImpactSummit2026 में शामिल होने वाले डेलीगेट्स को सलाह दी जाती है कि वे लिमिटेड पार्किंग और बदले हुए गेट एक्सेस की वजह से पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। कृपया अपडेटेड एंट्री प्रोटोकॉल के हिसाब से अपने आने का प्लान बनाएं और इवेंट को आसानी से चलाने के लिए सिक्योरिटी वालों के साथ कोऑपरेट करें।"

15,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए

देश की राजधानी में दुनिया की सबसे बड़ी टेक मीट को सुरक्षित तरीके से कराने के लिए 6 एंटी-ड्रोन सिस्टम, 4 एयर डिफेंस गन, 500 AI वाले CCTV कैमरे और 15,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। बड़ी टेक कंपनियों के सैकड़ों प्रतिनिधि, दुनिया के नेता, मशहूर हस्तियां और करीब 45 देशों के मेहमान भारत मंडपम में हो रहे पांच दिन के AI समिट के लिए दिल्ली पहुंचने लगे हैं, जिसने सितंबर 2023 में G20 समिट को सफलतापूर्वक होस्ट किया था। आज (16 फरवरी) से शुरू हुआ यह समिट 20 फरवरी तक चलेगा।

ये भी पढ़ेंः राजपाल यादव को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 16 February 2026 at 15:35 IST