दिल्ली में दर्दनाक हादसा, गर्लफ्रेंड के साथ लौट रहा था आर्मी ऑफिसर का 20 साल का बेटा, नाले में कार गिरने से मौत; अमेरिका में कर रहा था पढ़ाई
दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नांगल देवात इलाके के पास एक मोड़ पर एक कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी।
- भारत
- 2 min read
दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नांगल देवात इलाके के पास एक मोड़ पर एक कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसे में कार में सवार 20 वर्षीय यशवेंद्र की मौत हो गई। यशवेंद्र भारतीय सेना के एक अधिकारी का बेटा था और अमेरिका में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहा था। हादसे के समय वह अपनी महिला मित्र के साथ कार में सवार था।
पुलिस के अनुसार यशवेंद्र और उसकी महिला मित्र अमेरिका के एक ही संस्थान में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। दोनों छुट्टियों में भारत आए थे और दोस्त के घर से लौट रहे थे। रास्ते में नांगल देवत रेड लाइट के पास कार अनियंत्रित हो गई। कुछ ही पलों में पूरी गाड़ी नाले में पलट चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।
मृतक के पिता हैं भारतीय सेना में अधिकारी
पुलिस ने बताया कि मृतक यशवेंद्र के पिता भारतीय सेना के एक अधिकारी हैं। महिला सह-यात्री के पिता ओखला की एक प्राइवेट कंपनी में साइबर सिक्योरिटी सेक्टर में काम करते हैं। सह-यात्री के बयान के अनुसार, हादसा सड़क पर फिसलन के कारण हुआ। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हाल ही में नोएडा में एक इंजीनियर की नाले में गिरने से हुई थी मौत
दिल्ली से सटे नोएडा से ही हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि एक खुले नाले में गिरकर 27 साल के एक युवा इंजीनियर की मौत हो गई है। मृतक की पहचान आर्यन के रूप में की गई थी, जो कि फर्रुखाबाद का रहने वाला था।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 25 July 2026 at 09:22 IST