Delhi Metro Update: यात्रीगण ध्यान दें! आज भी बंद है दिल्‍ली मेट्रो के ये 18 स्‍टेशन, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ ले ये खबर नहीं तो हो सकती है दिक्कत

दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन आज भी बंद हैं। इसमें राजीव चौक, ITO, मंडी हाउस और सुप्रीम कोर्ट जैसे स्टेशन शामिल हैं। डीएमआरसी ने लगातार चौथे दिन ये बड़ा फैसला लिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Metro Curbs Enter 4th Day: 18 Stations Closed Today As Security Tightens Over NEET Protests
यात्रीगण ध्यान दें! आज भी बंद है दिल्‍ली मेट्रो के ये 18 स्‍टेशन, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ ले ये खबर नहीं तो हो सकती है दिक्कत | Image: X

दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन आज भी बंद हैं। इसमें राजीव चौक, ITO, मंडी हाउस और सुप्रीम कोर्ट जैसे स्टेशन शामिल हैं। डीएमआरसी ने लगातार चौथे दिन ये बड़ा फैसला लिया है। सुबह 7.30 बजे से ये आदेश प्रभावी रहेगा। इस कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (DMRC) का कहना है कि सुरक्षा कारणों से यह फैसला लिया गया है।

दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद होने से पिछले कुछ दिनों में ऑफिस कर्मचारियों, छात्रों और रोजाना कारोबार के लिए एक जगह से दूसरी जगह जाने वाले लोगों को भारी परेशानी हो रही है। डीएमआरसी ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और वैकल्पिक व्यवस्था का सहारा लें।

यात्री आधिकारिक ऐप, वेबसाइट या एक्स हैंडल पर नवीनतम अपडेट चेक करते रहें। यह अस्थायी व्यवस्था किस कारण से की जा रही है, इसकी जानकारी अभी तक जारी नहीं की गई है। डीएमआरसी जल्द ही और डिटेल्स देने की संभावना है।

ये मेट्रो स्‍टेशन रहेंगे बंद

Advertisement

लोक कल्याण मार्ग
राजीव चौक
पटेल चौक
रामकृष्ण आश्रम मार्ग
बाराखंबा रोड
सुप्रीम कोर्ट
सेवा तीर्थ
जनपथ
मंडी हाउस
सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
आईटीओ
दिल्ली गेट
इंद्रप्रस्था
खान मार्केट
जोर बाग
शिवाजी स्टेडियम
झंडेवालान
न्यू दिल्ली

इन वैकल्पिक व्यवस्थाओं का ले सकते हैं सहारा

Advertisement

मेट्रो की जगह आप ऑटो या कैब करके नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच सकते हैं।
आप अगर गाजियाबाद या नोएडा से आ रहे हैं, तो आप डीएनडी या रिंग रोड होते हुए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच सकते हैं।
बस ध्यान रहे कि घर से थोड़ा अधिक समय लेकर निकले।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन कई बसें भी आती हैं।
ऐसे में आप डीटीसी या क्लस्टर बस से स्टेशन पहुंच सकते हैं।
आप अजमेरी गेट, पहाड़गंज या शिवाजी स्टेडियम की तरफ जाने वाली बस पकड़ सकते हैं और यहां से ई-रिक्शा लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जा सकते हैं।

DMRC जल्‍द देगी अपडेट

डीएमआरसी ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और वैकल्पिक व्यवस्था का सहारा लें। यात्री आधिकारिक ऐप, वेबसाइट या एक्स हैंडल पर नवीनतम अपडेट चेक करते रहें। यह अस्थायी व्यवस्था किस कारण से की जा रही है, इसकी जानकारी अभी तक जारी नहीं की गई है। डीएमआरसी जल्द ही और डिटेल्स देने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें- फर्जी सिम से रची गई हिंसा, भीड़ में घुस वर्दी वालों पर हमला और खौफनाक साजिश...जंतर-मंतर प्रोटेस्‍ट हुआ हाईजैक; एक एक को ऐसे ढूंढ रही दिल्‍ली पुलिस

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड