दिल्ली में तूफान ने मचाया बवाल, अब प्रचंड तापमान मचाएगा कोहराम? एशिया में जलवायु संकट का खतरा बढ़ा!

Delhi-NCR Temperature: दिल्ली-NCR में तेज तूफान और बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया, लेकिन ये बस चार दिन की चांदनी जैसा है।

 
Follow :
representative | Image: shutterstock

Delhi-NCR Temperature: दिल्ली-NCR में तेज तूफान और बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया, लेकिन ये बस चार दिन की चांदनी जैसा है। आपको बता दें कि एशियाई देशों में जलवायु संकट का खतरा बढ़ता जा रहा है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (World Meteorological Organisation) की रिपोर्ट में इसका खुलासा किया गया है।

क्या कहती है विश्व मौसम विज्ञान की रिपोर्ट?

मंगलवार, 23 अप्रैल को पब्लिश की गई इस रिपोर्ट में बताया गया है कि एशिया में भीषण गर्मी और अधिक भयानक होती जा रही है। एशिया वैश्विक औसत की तुलना में तेजी से गर्म हो रहा है। यह दुनियाभर के किसी भी अन्य क्षेत्र की तुलना में मौसम, जलवायु और पानी से संबंधित भयानक घटनाओं का गवाह बन रहा है। 2023 में जल-मौसम संबंधी खतरों से जुड़ी 79 घटनाएं हुईं, जिससे पूरे एशिया में 9 मिलियन से अधिक लोग प्रभावित हुए और 2,000 से अधिक लोग सीधे तौर पर मारे गए।

चिंता की बात है कि एशिया के गर्म होने की दर हर साल बढ़ती जा रही है। यूरोप को छोड़कर अन्य दूसरे क्षेत्रों की अपेक्षा पिछले कुछ दशकों में एशिया सबसे अधिक गर्म हुआ है। WMO रिपोर्ट के अनुसार, 1991-2023 में एशिया के गर्म होने की प्रवृत्ति 1961-1990 की अवधि के दौरान गर्म होने की प्रवृत्ति से लगभग दोगुनी थी।

ग्लेशियर से भी बढ़ रही चिंता

WMO रिपोर्ट के अनुसार, ग्लेशियोलॉजिकल साल 2022-23 में 22 में से 20 में हाई माउंटेन एशिया (HMA) क्षेत्र में ग्लेशियर देखे गए, जो लगातार पिघलते जा रहे हैं। ऐसा मुख्य रूप से पूर्वी हिमालय में रिकॉर्ड तोड़ उच्च तापमान और भीषण गर्म परिस्थितियों के कारण हुआ। पिछले 40 सालों में ग्लेशियर के पिघलने की दर में लगातार तेजी भी देखी गई है।

इस महीने कैसा रहेगा दिल्ली का तापमान?

AccuWeather की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली का अधिकतम तापमान 26 अप्रैल का 40 डिग्री, 29 अप्रैल को 42 डिग्री और 2 मई को 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस बीच दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री के आसपास बने रहने की संभावना है। 

ये भी पढ़ेंः 'पुरानी कथा में एक ऋषि बिच्छू के डंक से प्रभावित नहीं हुए थे', पप्पू यादव ने किसे बता दिया 'बिच्छू'?

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 23 April 2024 at 19:54 IST