Weather: दिल्ली-NCR में आज शाम झमाझम बारिश, बिजली कड़कने के साथ चलेंगी तेज हवाएं; IMD ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली-NCR में आज शाम तेज हवाओं के साथ झमाझर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, मौसम विभाग के मुताबिक 50-80 km/h की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और बिजली कड़केगी, पढ़ें पूरी खबर

 
Follow :
आज का मौसम | Image: ANI

Weather Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार (20 जून) शाम के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की उम्मीद है। IMD के मुताबिक, शाम 5 बजे से 7 बजे के बीच दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में बारिश 30 से 45 मिनट तक लगातार हो सकती है। ऐसे में पानी भरने से पीक टाइम में ट्रैफिक जाम का समस्या देखने को मिल सकती है। 

15 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट

IMD ने पूरे देश में मौसम को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी है, अगले 10 घंटों के अंदर 15 राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश, आंधी और तूफान की संभावना है। हवाओं की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान  
बिहार  
मध्य प्रदेश  
झारखंड  
गोवा  
केरल  
ओडिशा  
कर्नाटक  
अरुणाचल प्रदेश  
असम  
मेघालय  
सिक्किम  
तेलंगाना  
उत्तर प्रदेश (कुछ हिस्से)

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के सक्रिय होने के कारण ये बदलाव देखने को मिल रहा है। IMD के मुताबिक, पूर्वोत्तर भारत में अगले हफ्ते तक भारी बारिश जारी रह सकती है। वहीं, 23 जून से बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।

इन राज्यों में भी बदलेगा मौसम

राजस्थान में 21 से 24 जून तक कई जिलों (जयपुर, बीकानेर, भरतपुर, अजमेर) में 60-70 km/h की तेज हवाओं के साथ बारिश और आंधी का अलर्ट है। उत्तर प्रदेश में पश्चिमी हिस्सों में आज बारिश संभव है, जबकि पूर्वी यूपी में 24 जून के आसपास राहत मिल सकती है। लखनऊ समेत कई जगहों पर लू का असर बना रहेगा। 
बिहार में 23 जून से मॉनसून सक्रिय होगा। 20 से 22 जून तक पटना सहित कई जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट है, उसके बाद गरज-चमक वाली बारिश शुरू हो सकती है।
दिल्ली: 38°C (अधिकतम तापमान), 25°C (न्यूनतम तापमान)  
मुंबई: 35°C / 29°C  
लखनऊ: 42°C / 31°C  
पटना: 40°C / 30°C  
जयपुर: 37°C / 28°C

IMD ने लोगों से अपील की है कि आंधी-बारिश के समय सुरक्षित जगह पर रहें, पेड़ों के नीचे न खड़े हों और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।  

यह भी पढ़ें: भारत में Whatsapp सब्सक्रिप्शन लॉन्च, हर महीने इतने रुपये लगेंगे
 

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 20 June 2026 at 07:52 IST