दिल्ली: करोल बाग के गफ्फार मार्केट में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की 22 गाड़ियां

दिल्ली के व्यस्त बाजारों में से एक करोल बाग के गफ्फार मार्केट में शुक्रवार सुबह आग लग गई। चेन वाली गली के पुरी प्लाजा की एक दुकान आग की चपेट में आ गई, जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की 22 गाड़ियां पहुंची।

 
Follow :

शुक्रवार सुबह-सुबह दिल्ली के व्यस्त बाजारों में से एक करोल बाग के गफ्फार मार्केट में भीषण आग लग गई है। आग की ये घटना 'चेन वाली गली' के 13 ब्लॉक में पुरी प्लाजा की एक दुकान में हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग इतनी भीषण है कि इस काबू पाने के लिए दमकल विभाग की कुल 22 गाड़ियों को मौके पर पहुंचीं। घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड द्वारा आग बुझाने का काम लगातार जारी है। इसके अलावा, पानी के अतिरिक्त टैंकर और लाइटिंग का सामान भी घटनास्थल पर भेजा गया है।

November 6, 2026

मौके पर दमकल विभाग की 22 गाड़ियों मौजूद

मिली जानकारी के अनुसार आग पर नियंत्रण पाने के लिए दमकल विभाग की कुल 22 गाड़ियों को मौके पर पहुंचीं। इसके अलावा, पानी के अतिरिक्त टैंकर और लाइटिंग का सामान भी घटनास्थल पर भेजा गया है। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है।

November 6, 2026

आग लगने का संभावित कारण बैटरी का ओवरहीट होना

पुलिस के अनुसार अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है। केवल संपत्ति का नुकसान हुआ है। शुरुआती जांच के अनुसार, आग लगने का संभावित कारण बैटरी का ओवरहीट होना या ओवरचार्ज होना हो सकता है। आग लगने के सही कारण का पता लगाने के लिए फायर डिपार्टमेंट और इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर से रिपोर्ट ली जाएगी। इसके अलावा, FSL की टीम भी इमारत की जांच करेगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि वहां कोई अन्य ज्वलनशील पदार्थ तो नहीं था।

November 6, 2026

ये भी पढ़ें: झारखंड में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने 9 लोगों को रौंदा, एक ही परिवार के 7 की मौत, इलाके में मचा कोहराम
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 6 November 2026 at 07:48 IST