अपडेटेड 15 February 2025 at 11:16 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री पर BJP का मंथन, जेपी नड्डा की बड़ी बैठक; 17 विधायकों के नाम छांटे, कब होगा शपथग्रहण?

Delhi CM: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज दिल्ली में अहम बैठक करेंगे, जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा होगी। 17-18 फरवरी को विधायक दल की बैठक संभावित है।

Follow :  
×

Share


जेपी नड्डा | Image: PTI

JP Nadda Meeting: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज दिल्ली में अहम बैठक करेंगे, जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा होगी। 17-18 फरवरी को विधायक दल की बैठक संभावित है, जहां अंतिम फैसला लिया जाएगा। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कई नाम शामिल हैं, लेकिन 48 में से 17 विधायकों के नाम छांटे गए हैं। शपथग्रहण समारोह 19 फरवरी या 20 फरवरी को हो सकता है। 

बीजेपी के 48 में से 15 विधायकों के नाम छांटे गए हैं, उसमें से 9 नाम शॉर्ट लिस्ट किए जाएंगे। इन्हीं में से मुख्यमंत्री, मंत्री और स्पीकर का नाम तय किया जाएगा। बता दें कि रेखा गुप्ता, प्रवेश वर्मा, मोहन सिंह बिष्ट, विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय, आशीष सूद, शिखा राय और पवन शर्मा का नाम चर्चा में हैं। हालांकि ये सिर्फ कयास हैं, पीएम मोदी और अमित शाह राजस्थान और मध्यप्रदेश की तरह दिल्ली में भी कोई सरप्राइज दे सकते हैं। आइए जानते हैं कि इन नामों की चर्चा क्यों हो रही है।

1- रेखा गुप्ता- आरएसएस के बैकग्राउंड से आने वाली रेखा शालीमार बाग सीट से पहली बार विधायक बनी हैं, दिल्ली नगर निगम में 3 बार की पार्षद हैं।

2- शिखा राय- शिखा ने तीन बार से विधायक और दिल्ली में कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज को ग्रेटर कैलाश में करारी शिकस्त दी है।

3- प्रवेश वर्मा- नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल को चुनाव में हराकर चर्चा में हैं, 2 बार के विधायक और दो बार सांसद रह चुके हैं। दिल्ली के पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं।

4- मोहन सिंह बिष्ट- पहाड़ी राजपूत हैं, 6 बार के विधायक हैं, मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं। छात्र जीवन में ही RSS से जुड़ गए थे।

5- विजेंद्र गुप्ता- लगातार 3 बार के विधायक हैं, दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष रह चुके हैं, बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं।

6- सतीश उपाध्याय- ब्राह्मण चेहरा होने के साथ एक बार के विधायक हैं। दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।

7- आशीष सूद- पहली बार विधायक बने हैं - गोवा में बीजेपी के प्रभारी हैं। जम्मू-कश्मीर में बीजेपी के सह-प्रभारी हैं।

8- पवन शर्मा- उत्तर नगर से विधायक चुने गए हैं, चर्चा से दूर हैं।

यह भी पढ़ें : प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा, बस और बोलेरो की टक्कर में 10 की मौत
 

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 15 February 2025 at 09:32 IST