अपडेटेड 8 February 2025 at 16:46 IST

Delhi Election Results: दिल्ली चुनाव में भाजपा को बहुमत, 70 में से 38 विधानसभा सीटें जीतीं

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 38 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। आयोग के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा 10 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी ने कुल 17 सीटें जीत ली हैं और पांच अन्य पर आगे चल रही है।

Follow :  
×

Share


Delhi Election Result | Image: PTI

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 38 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। आयोग के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा 10 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी ने कुल 17 सीटें जीत ली हैं और पांच अन्य पर आगे चल रही है।

आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन भी चुनाव हार गए हैं। केजरीवाल नयी दिल्ली सीट पर भाजपा के प्रवेश वर्मा से 4,089 मतों के अंतर से हार गए। पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जंगपुरा सीट पर भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह से 675 मतों से हार गए।

प्रवेश वर्मा की धमाकेदार जीत

पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा ने संवाददाताओं से कहा कि उनकी जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और दिल्ली की जनता को जाता है। भारतीय जनता पार्टी 26 वर्षों से अधिक समय के बाद दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है।

यह भी पढ़ें; दिल्ली चुनावों में AAP की हार के बीच दिल्ली सचिवालय सील किया गया

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 8 February 2025 at 16:46 IST