अपडेटेड 2 August 2024 at 12:01 IST

वायनाड में भूस्खलन से मृतकों की संख्या 300 पार, करीब 300 लोग अब भी लापता

केरल के एडीजीपी एम.आर. अजित कुमार ने शुक्रवार को कहा कि वायनाड के मुंडक्कई में भारी बारिश के बावजूद बड़े पैमाने पर खोज एवं बचाव अभियान जारी है।

Follow :  
×

Share


wayanad landslide | Image: ANI

Wayanad: केरल के एडीजीपी एम.आर. अजित कुमार ने शुक्रवार को कहा कि वायनाड के मुंडक्कई में भारी बारिश के बावजूद बड़े पैमाने पर खोज एवं बचाव अभियान जारी है तथा लगभग 300 लोग अब भी लापता हैं।

भारी बारिश के कारण मंगलवार को हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या कल 190 तक पहुंच गई थी, जबकि अधिकारियों ने यह संख्या बढ़ने की आशंका जताई है। कुमार ने संवाददाताओं से कहा कि लगभग 300 लोग अब भी लापता हैं, लेकिन वास्तविक संख्या का पता राजस्व विभाग द्वारा विवरण एकत्र करने के बाद ही लगाया जा सकेगा।

300 लोग अब भी लापता

उन्होंने कहा, ‘‘अब तक हमें जो जानकारी मिली है उसके अनुसार लगभग 300 लोग अब भी लापता हैं। राजस्व विभाग विवरण एकत्र करने में लगा हुआ है। एक-दो दिन में तस्वीर पूरी तरह साफ हो सकेगी।’’

राज्य में कानून एवं व्यवस्था के प्रभारी एडीजीपी ने कहा कि भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों को छह जोन में विभाजित किया गया है और श्वान दस्तों के साथ अलग-अलग टीम ने तलाश अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि केरल पुलिस विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद से चलियार नदी में कोझिकोड शहर तक तलाश अभियान चलाएगी।

नदी में भी तलाश अभियान जारी

कुमार ने कहा, ‘‘हम नदी में भी तलाश अभियान संचालित कर रहे हैं। कल हमें पोथुकल से शव मिले थे। इसलिए अब हमने चलियार नदी के किनारे से लेकर कोझिकोड शहर तक के सभी पुलिस थानों को अपने-अपने इलाकों में तलाश अभियान चलाने का निर्देश दिया है।’’

मलप्पुरम जिले में चलियार नदी के तट से शव मिलने की खबरें हैं। अधिकारियों ने बताया था कि मलप्पुरम से होकर बहने वाली चलियार नदी के आसपास से मिले 143 शव और शरीर के कई अंग वायनाड लाए गए हैं।

यह भी पढ़ें: 'मनचलों को खुली छूट...' लखनऊ में लड़की के साथ हुई शर्मनाक घटना पर चंद्रशेखर आजाद ने क्यों कहा ऐसा?


 

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 2 August 2024 at 12:01 IST