Delhi: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहली दिल्ली, शाहदरा में डेयरी मालिक के बेटे पर फायरिंग; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

शाहदरा में डेयरी मालिक के बेटे पर फायरिंग हुई है। गंभीर हालत में शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 
Follow :
शाहदरा में डेयरी मालिक के बेटे पर फायरिंग | Image: Representative

राजधानी दिल्ली एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठी। शाहदरा में डेयरी मालिक के बेटे पर फायरिंग की गई है। उसे एक दो नहीं बल्कि तीन गोलियां मारी है। शख्स का नाम योगेंद्र राठौर बताया जा रहा है, उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दिल्ली के शाहदरा इलाके में गुरुवार देर रात फायरिंग की घटना हुई है। अपराधियों ने डेयरी मालिक के बेटे को निशाना बनाया।    योगेंद्र राठौर नाम के शख्स को गोली मारी गई है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डेयरी मालिक के बेटे पर फायरिंग 

शाहदरा DSP ने घटना के संबंध में बताया कि रात करीब साढे़ दस बजे के आसपास फायरिंग की कॉल मिली थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि बाइक पर जा रहे व्यक्ति पर फायरिंग की गई है। योगेंद्र राठौर नाम के शख्स को गोली लगी है, जिनकी उम्र 50 साल है। घायल को तीन गोलियां लगी हैं। शख्स का गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज चल रहा है।
 

यह भी पढ़ें: Goa: क्या होता है ब्लू कॉर्नर नोटिस जो लूथरा ब्रदर्स के लिए हुआ था जारी

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 12 December 2025 at 06:52 IST