अपडेटेड 29 July 2024 at 10:11 IST
आफताब से कम जल्लाद नहीं दाऊद! यशश्री शिंदे को मिलने बुलाया और फिर… हुआ सनसनीखेज खुलासा
Yashashri Shinde Murder Case: यशश्री शिंदे हत्याकांड सुनकर किसी की भी रूह कांप जाएगी। आरोपी दाऊद शेख को देखकर लोगों को दरिंदे आफताब की याद आ गई है।
Yashashri Shinde Murder Case: नवी मुंबई से सामने आए यशश्री शिंदे हत्याकांड ने पूरे देश को हिला डाला। उसके साथ हुई इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने का आरोप दाऊद शेख नाम के एक शख्स पर लग रहा है जिसे पीड़िता का बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है। इस मामले ने लोगों को श्रद्धा वॉकर हत्याकांड की याद दिला दी है।
ये मामला तब सामने आया जब तीन दिनों से लापता एक 20 वर्षीय महिला को शनिवार को नवी मुंबई के उरण रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में पाया गया। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। पुलिस ने देखा कि यशश्री पर कई बार चाकू से वार किया गया था। पुलिस ने उसके बॉयफ्रेंड को ही मुख्य संदिग्ध बताया है।
कुत्ते ने नोच डाला मृतका का चेहरा
सामने आई जानकारी की माने तो, यशश्री शिंदे 25 जुलाई को सुबह लगभग 10.30 बजे यह कहकर घर से निकली थी कि वह एक दोस्त से मिलने जा रही है। जब वह घर नहीं लौटी तो उसके परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस की प्रारंभिक रिपोर्ट में अब जो सामने आया है, उसे जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। मृतका का चेहरा विकृत हो गया था। वो पहचान में नहीं आ रहा था क्योंकि आवारा कुत्तों ने उसे नोच डाला। जब शिंदे का फोन कॉल रिकॉर्ड चेक किया गया तो मालूम पड़ा कि वह कर्नाटक के मूल निवासी दाऊद शेख के साथ काफी समय से संपर्क में थी। इतना ही नहीं, पुलिस को शिंदे के शरीर पर 'दाऊद' नाम का टैटू भी मिला है।
यशश्री के प्राइवेट अंगों पर काफी वार किए गए!
पुलिस ने अपने बयान में खुलासा किया कि “मृतका 2019 से शेख के साथ रिलेशनशिप में थी। हालांकि, लड़की के परिवारवाले इस रिश्ते से नाखुश थे। बाद में शेख कर्नाटक में अपने होमटाउन शिफ्ट हो गया। जांच में ये सामने आया है कि शेख हाल ही में उरण गया था और उसके दौरे के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है।
इस बीच, पुलिस ने लोगों को आगाह किया है कि वे इस मामले को सांप्रदायिक नजरिए से न देखें। मामले की जांच के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। पुलिस उपायुक्त (जोन II) विवेक पानसरे ने उन दावों को भी खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि शव को बुरी तरह से क्षत-विक्षत किया गया है।
आपको बता दें कि तफ्तीश में जुटी पुलिस को उरण परवेल हाईवे के किनारे खेतों में यशश्री की लाश मिली थी जो क्षत विक्षत अवस्था में पड़ी हुई थी। पुलिस को शुरूआती जांच में पता चला कि यशश्री के प्राइवेट अंगों पर काफी वार किए गए थे और उसके हाथ-पैर भी तोड़ दिए गए थे।
आरोपी दाऊद शेख की खुली 5 साल पुरानी कुंडली
ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि लड़की के पिता ने दाऊद शेख नाम के लड़के पर 2019 में FIR दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने शेख के खिलाफ उस वक्त नाबालिग यशश्री के साथ गलत हरकत करने का आरोप लगाया था। चूंकि वह नाबालिग थी, इसलिए पुलिस ने इस मामले में पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया था। उस वक्त पुलिस ने धारा 354, 506, चाइल्ड प्रोटेक्शन एक्ट 2012 की धारा 8 और 12 के तहत मामला दर्ज किया था।
पुलिस ने दाऊद को गिरफ्तार किया था और फिर जेल से बाहर आने के बाद वह कर्नाटक चला गया। परिवार का आरोप है कि दाऊद फिर से यशश्री के संपर्क में आया और मौत से पहले दोनों के बीच बातचीत भी थी। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि दाऊद ने कर्नाटक से उरण आने के बाद यशश्री को बुलाया और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और भाग गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही इस हत्याकांड के पीछे की वजह साफ हो सकेगी।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 29 July 2024 at 10:11 IST