अपडेटेड 25 February 2026 at 17:42 IST

बच्चे के लगातार रोने से झल्लाई मां, मुंह में कपड़ा ठूसकर जलते चूल्हे में फेंका, 2 महीने के मासूम की मौत

Hyderabad News: हैदराबाद में एक कलयुगी मां ने बड़ी बेरहमी से अपने दो महीने के बच्चे को मार डाला। ये रुंह कपाने वाली घटना हैदराबाद के बोवरामपेट इलाके की बताई जा रही है।

Follow :  
×

Share


Woman kills two-month-old son | Image: Grok

Hyderabad News: हैदराबाद में एक कलयुगी मां ने बड़ी बेरहमी से अपने दो महीने के बच्चे को मार डाला। ये रुंह कपाने वाली घटना हैदराबाद के बोवरामपेट इलाके की बताई जा रही है जिसके बारे में जानकर हर कोई सन्न रह जा रहा है। खबरों की माने तो, बेबी के लगातार रोने से झल्लाकर उसने ये कत्ल किया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ममता और राजेंद्र मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। वो पिछले कुछ समय से हैदराबाद में रह रहे थे। राजेंद्र बोवरामपेट में एक अपार्टमेंट में चौकीदारी और मजदूरी का काम करता था। कपल कंसट्रक्शन साइट पर लेबर क्वार्टर में रहता है।

कलयुगी मां ने दो महीने के बच्चे को मार डाला

सामने आई जानकारी की माने तो, पुलिस ने बताया कि मंगलवार को एक 21 साल की महिला ने अपने दो महीने के बेटे की हत्या कर दी। ऐसा बताया जा रहा है कि बच्चे के लगातार रोने से तंग आकर उसने यह कदम उठाया है। बच्चे के पिता ने पुलिस को इसकी जानकारी दी है।

उसने बताया कि जब वो सुबह करीब 11 बजे घर लौटा तो उसने वो भयावह मंजर अपनी आंखों से देखा। उसने देखा कि उसकी पत्नी नन्हे मासूम को लकड़ी के जलते चूल्हे में फेंक कर जिंदा जला रही है। आदमी को पता चला कि उसका बच्चा पहले ही मर चुका था। पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार, उसने अपनी शिकायत में कहा कि उसकी पत्नी ने बच्चे को इसलिए मार डाला क्योंकि वह लगातार रो रहा था।

तनाव में आकर महिला ने उठाया ये कदम

खबरों की माने तो, पुलिस ने बताया कि नवजात शिशु का शव काफी बेकार हालत में मिला। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था, आंख पर पट्टी बंधी थी और शरीर पर जलने के निशान थे। अब इस घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है और हत्या के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

इस बीच, अधिकारियों को संदेह है कि महिला ने तनाव में आकर यह कदम उठाया है, क्योंकि उसे कथित तौर पर बच्चे के जन्म के बाद कोई सहारा नहीं मिला था। इस हत्या को पोस्टपार्टम डिप्रेशन से जोड़कर देखा जा रहा है जिसकी पुलिस जांच कर रही है। आरोपी मां को हिरासत में ले लिया है। 

ये भी पढ़ेंः Sarkari Naukri 2026: इंडियन एयफोर्स में आवेदन का सुनहरा मौका, अब 22 साल के कैंडिडेट्स भी कर सकते हैं आवेदन, बढ़ी एज लिमिट

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 25 February 2026 at 17:42 IST