अपडेटेड 12 December 2024 at 23:11 IST

बेंगलुरु में महिला से जुड़े विवाद में दो लोगों की चाकू गोदकर हत्या, दो गिरफ्तार

बेंगलुरु के येलहंका इलाके में एक महिला को मैसेज करने और वीडियो कॉल करने को लेकर हुए विवाद के बाद दो लोगों की हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Follow :  
×

Share


stabbed to death | Image: Freepik

Bengaluru: बेंगलुरु के येलहंका इलाके में एक महिला को मैसेज करने और वीडियो कॉल करने को लेकर हुए विवाद के बाद दो लोगों की हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करने वाले नेपाली मूल के विक्रम सिंह (21) और बिहार के रहने वाले छोटो तूरी (33) रासायनिक कारखाने के परिसर में मृत पाए गए। सिंह इसी कारखाने में काम करता था। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना रविवार रात को हुई जब सिंह और तूरी कारखाना परिसर में खाना खा रहे थे। सिंह और तूरी आरोपियों को जानते थे, जिनकी पहचान समर और संगम के रूप में हुई है। समर और संगम भी नेपाली हैं।

आरोपी परिसर में घुस आए और महिला को लेकर झगड़ा शुरू हो गया, जो आरोपियों में से एक की गर्लफ्रेंड थी। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने कथित तौर पर पीड़ितों पर चाकू से हमला कर दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर गैस सिलेंडर, कुकर और टाइल के टुकड़ों से भी दोनों पर हमला किया। अपराध का पता सोमवार सुबह तब चला जब किसी ने शवों को देखा और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पूर्व) सजीथ वीजे ने बताया, ‘‘हमने दोहरे हत्याकांड के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सिंह एक आरोपी की महिला मित्र को संदेश भेजता था और वीडियो कॉल करता था। इससे नाराज होकर दोनों आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया और उसकी हत्या कर दी।’’

कपड़ा कंपनी में ड्राइवर के रूप में काम करने वाला तूरी इस विवाद में शामिल नहीं था। अधिकारी ने बताया कि तूरी सिंह पर हमले को रोकने की कोशिश कर रहा था, लेकिन कथित तौर पर उसे मार दिया गया क्योंकि हमलावरों को डर था कि वह पुलिस को सूचित कर देगा और गवाह बन जाएगा।

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद में फिर थूक जिहाद, होटल में आटे में थूकते पकड़ा गया नाबालिग, दो गिरफ्तार


 

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 12 December 2024 at 23:11 IST