अपडेटेड 28 February 2025 at 23:47 IST

युवक की हत्या करने के मामले में पीआरडी जवान समेत दो आरोपी गिरफ्तार

मनोज कुमार अवस्थी ने बताया की थाना मिर्जापुर अंतर्गत पृथ्वीपुर गांव में रहने वाले जतिन (21) का शव 23 फरवरी को बोरे में बंद रोड के किनारे पड़ा मिला था।

Follow :  
×

Share


प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Canva

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने (पीआरडी) के जवान समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (देहात) मनोज कुमार अवस्थी ने शुक्रवार को बताया की थाना मिर्जापुर अंतर्गत पृथ्वीपुर गांव में रहने वाले जतिन (21) का शव 23 फरवरी को बोरे में बंद रोड के किनारे पड़ा मिला था, जिसमें अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि जांच के बाद पता चला कि आरोपी श्यामवीर (50) (प्रादेशिक रक्षा दल) में तैनात है इसके मृतकों के साथ संबंध भी रहे थे। इसके बाद जतिन उससे बार-बार अप्राकृतिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था इससे परेशान होकर उसने अपने सगे भाई जयवीर के साथ मिलकर गमछे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और बोरे में शव भर कर रोड के किनारे फेंक दिया।

अवस्थी ने बताया कि मामले में जांच के बाद आरोपी श्यामवीर पीआरडी जवान तथा उसके भाई जयवीर को भारतीय न्याय संहिता की धारा हत्या के मामले में आज गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ेंः पुणेः बस में महिला से बलात्कार मामलाः कोर्ट ने दी 12 मार्च तक की हिरासत

 

Published By : Ravindra Singh

पब्लिश्ड 28 February 2025 at 23:47 IST