नर्स पत्नी का था अवैध संबंध, प्रेमी के साथ मिल रची हत्या की साजिश, शराब पिलाकर छत से दिया धक्का; बच गया पति तो नस में टॉयलेट क्लीनर देकर मार डाला

आरोप है कि पत्नी ने अवैध संबंध के चलते पहले पति को छत से धक्का दिया गया। जब वो जिंदा बच गया तो इलाज के दौरान लगे कैनुला आईवी (IV) के जरिये उसे टॉयलेट साफ करने वाला लिक्विड इंजेक्ट कर दिया। फिर घायल प्रशांत को बिस्तर से नीचे धकेल दिया गया। इसी के बाद उसने दम तोड़ दिया।

 
Follow :
telangana nizamabad murder case | Image: Social Media

Telangana Crime News: तेलंगाना के निजामाबाद में हुए एक हत्याकांड ने रोंगटे खड़े कर दिए हैं। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर अपने ही पति को मौत के घाट उतारने की साजिश रची। आरोपियों ने प्रशांत को रास्ते से हटाने का जो तरीका अपनाया वो सोच से परे है।

आरोप है कि पहले प्रशांत को छत से धक्का दिया गया। जब वो जिंदा बच गया तो इलाज के दौरान लगे कैनुला आईवी (IV) के जरिये उसे टॉयलेट साफ करने वाला लिक्विड इंजेक्ट कर दिया। फिर घायल प्रशांत को बिस्तर से नीचे धकेल दिया गया। इसी के बाद उसने दम तोड़ दिया।

अवैध संबंध के चलते हत्या की साजिश

ये घटना निजामाबाद जिले के मुगपाल मंडल न्यालकल गांव की बताई जा रही है। मामले में तीनों आरोपियों पत्नी, उसके प्रेमी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान संध्या, उसके प्रेमी अनिल और दोस्त वेंकट साई के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, जांच में पता चला है कि प्रशांत हाल ही में खाड़ी देश से काम करने के बाद घर लौटा था। उसका पत्नी संध्या से लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो कि एक अस्पताल में नर्स के तौर पर काम करती थी। पुलिस ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाया तब सुई संध्या के ईर्द-गिर्द जा अटकी। पुलिस ने संध्या, उसके प्रेमी और वेंकटा साई को गिरफ्तार कर लिया। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि संध्या और अनिल के बीच अवैध संबंध चल रहा था।

प्रशांत को खूब पिलाई शराब

संध्या और अनिल का रिश्ता इतना गहरा हो चुका था कि दोनों को अपने रिश्ते में प्रशांत बड़ी रुकावट लगने लगा। ऐसे में उन्होंने उसे रास्ते से हटाने की खतरनाक साजिश रच डाली। उन्होंने इस खूनी साजिश को अमली जामा पहनाते हुए अनिल के दोस्त वेंकटा साई की मदद ली। वेंकटा मिलने के बहाने प्रशांत के घर पहुंचा। इसके बाद दोनों में बातचीत होती रही और ड्रिंक भी खूब चली। प्रशांत को जरा भी भनक नहीं लगी कि उसके खिलाफ इतनी बड़ी साजिश हो रही है।

पहले छत से दिया धक्का फिर…

वेंकटा साई ने प्रशांत को तब तक शराब पिलाई जब तक वो नशे में चूर नहीं हो गया। फिर वो प्रशांत को छत पर ले गया। पुलिस का दावा है कि इस दौरान संध्या वेंकटा के साथ लगातार फोन पर संपर्क में थी और उसे एक के बाद एक निर्देश दे रही थी। उसी के कहने पर वेंकटा ने प्रशांत को छत से धक्का मारा। मगर छत से गिरने के बाद भी प्रशांत मरा नहीं, जो उनके लिए गले का फांस बन गया था। इसके बाद संध्या और वेंकटा घायल प्रशांत को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे। लेकिन यहां से उसे प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि, वहां कुछ देर रखने के बाद संध्या उसे घर ले आई।

नस में टॉयलेट क्लीनर किया इंजेक्ट

संध्या ने अपने पति प्रशांत को घर लाने के बाद अपनी अगली प्लानिंग को अंजाम दिया। उसने कैनुला आईवी (IV) के जरिये उसकी नस में टॉयलेट क्लीनर और एनेस्थिसिया की दवा एक साथ इंजेक्ट कर दी और बिस्तर से नीचे गिरा दिया। प्रशांत इतनी क्रूरता बर्दाश्त नहीं कर सका और दम तोड़ दिया। इस हत्याकांड ने हर किसी को हैरान कर दिया है।

तीनों आरोपियों ने कबूला गुनाह

पुलिस ने बताया की पूछताछ में तीनों आरोपी टूट गए और अपना गुनाह कबूल कर लिया। अदालत में पेशी के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है।

यह भी पढ़ें: हाउस अरेस्ट के आरोपों के बीच ममता बनर्जी के लिए हाई कोर्ट से आई अच्छी खबर, बारुईपुर रेप और मर्डर केस पर रैली करने की मिली इजाजत
 

 

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 7 July 2026 at 23:24 IST