लड़के को घर पर बुलाकर बनाया अवैध संबंध फिर शादी का दबाव, न माना तो करवा दी हत्या; अब पूर्व महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती गिरफ्तार
अलीगढ़ पुलिस ने इस मामले में पूजा की गिरफ्तारी को एक बड़ी सफलता बताया। जांच में पता चला कि पूजा का जुनून हत्या की वजह बना। पुलिस अब पूरे मामले की तह तक जाने के लिए और सबूत जुटा रही है।
- भारत
- 2 min read
Aligarh News : धर्म के नाम पर लोगों की भावनाओं के ठगने वाले अधर्मियों की देश में बाढ़ सी आ गई है। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला पर एक युवक के साथ अवैध संबंध बनाने और फिर उसकी हत्या कराने का आरोप लगा है। पुलिस ने मुख्य आरोपी पूर्व महामंडलेश्वर अन्नापूर्णा भारती उर्फ पूजा शकुन पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है।
यह मामला प्रेम, विश्वासघात और अपराध की एक कहानी बयां करता है। मृतक अभिषेक गुप्ता अलीगढ़ में टीवीएस मोटर एजेंसी के मालिक थे। आरोप है कि पूजा शकुन पांडेय ने अभिषेक को पढ़ाई और दूसरे बहानों से अपने घर बुलाया शुरू किया और फिर अवैध संबंध बनाने लगी। अभिषेक उम्र में पूजा से छोटा था।
साजिश और हत्या
आरोप है कि पूजा, अभिषेक पर शादी करने और एजेंसी में साझेदारी देने के लिए दबाव बनाने लगी थी। उसकी मांगों के चलते जब अभिषेक ने पूजा से दूरी बनानी शुरू की और संपर्क तोड़ लिया। इसके बाद पूजा का गुस्सा बढ़ गया। पुलिस जांच के अनुसार, पूजा ने अपने पति अशोक पांडेय के साथ मिलकर अभिषेक की हत्या की योजना बनाई।
सुपारी किलर को किया हायर
अभिषेक की हत्या को अंजाम देने के लिए पूजा और उसके पति अशोक ने एक सुपारी किलर को हायर किया। पुलिस अशोक पांडेय और शूटर को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुकी है। पूजा हत्या के बाद फरार हो गई थी और साध्वी का वेश धारण कर हरिद्वार में छिप गई थी। अलीगढ़ पुलिस की टीम ने हाल ही में उसे गिरफ्तार किया है।
अलीगढ़ पुलिस ने इस मामले में पूजा की गिरफ्तारी को एक बड़ी सफलता बताया। जांच में पता चला कि पूजा का जुनून हत्या की वजह बना। पुलिस अब पूरे मामले की तह तक जाने के लिए और सबूत जुटा रही है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 11 October 2025 at 19:55 IST