आगे-आगे सोनम, पीछे राजा रघुवंशी और उसके पीछे 3 कीलर? सामने आया शिलांग में चढ़ाई का आखिरी VIDEO, किसने किया रिकॉर्ड?

Raja Raghuwanshi Murder Case : राजा और सोनम का एक नया वीडियो सामने आया है। जिसमें राजा रघुवंशी सोनम के साथ मेघालय के जंगलों में ट्रैक पर जाते हुए नजर आ रहे हैं।

 
Follow :
आगे-आगे सोनम, पीछे राजा रघुवंशी और उसके पीछे 3 कीलर? | Image: Video Grab

Raja Raghuwanshi New Video : इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में अब एक-एक राज खुलने होने लगे हैं। राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पत्नी सोनम रघुवंशी और 3 आरोपी 14 दिन की पुलिस रिमांड पर हैं। इस बीच एक चौकाने वाला वीडियो सामने आया है। इसे राजा रघुवंशी का शिलांग में आखिरी वीडियो माना जा रहा है।

सामने आए नए वीडियो में राजा रघुवंशी अपनी पत्नी सोनम के साथ मेघालय के जंगलों में ट्रैक पर जाते हुए नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि ये वीडियो राजा की हत्या से कुछ घंटे पहले का है। वीडियो में सोनम हाथों में लाठी लेकर आगे-आगे चल रही है और उसके पीछे राजा जा रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

23 मई की सुबह का वीडियो

इस वीडियो को ‘डबल डेकर रूट ब्रिज’ के पास रिकॉर्ड किया गया है। राजा रघुवंशी की हत्या को दोपहर करीब 2 बजे अंजाम दिया गया था। सामने आया ये वीडियो को 23 मई की सुबह 9:45 बजे रिकॉर्ड किया गया है। इसके बाद सवाल उठ रहा है कि क्या सोनम साजिश के तहत राजा को ट्रैक पर लेकर गई थी?

किसने रिकॉर्ड किया वीडियो?

इस वीडियो को देव सिंह नाम के व्लॉगर ने रिकॉर्ड किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- " मैंने इस वीडियो उस वक्त रिकॉर्ड किया जब हम ट्रैक से नीचे जा रहे थे और राजा-सोनम नोगरीट गांव में रात बिताने के बाद ऊपर जा रहे थे। मुझे लगता है कि यह उसनी आखिरी रिकॉर्डिंग थी और सोनम ने वही सफेद शर्ट पहनी हुई थी, जो राजा के शव के पास मिली थी।"

पीछे-पीछे 3 कीलर?

व्लॉगर देव सिंह ने एक और वीडियो शेयर किया है। जिसमें बताया जा रहा है कि राजा के तीन कीलर भी नजर आ रहे हैं। जिन्होंने राजा और सोनम से करीब 20 मिनट पहले ट्रैक शुरू किया था। देव ने साथ मिला है कि ये वीडियो 360° कैमरा में कैद हुई है। जो आगे, पीछे, बाएं-दाएं बिना सब कुछ रिकॉर्ड करता है। 

हनीमून पर हत्या

राजा और सोनम की शादी 11 मई, 2025 को हुई थी। शादी के बाद, 23 मई को दोनों हनीमून मनाने के लिए मेघालय गए थे। 2 जून, 2025 को राजा का शव शिलांग के पास एक गहरी खाई में सड़ी-गली हालत में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि उनकी हत्या धारधार हथियार से काटकर की गई थी। राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश सोनम और उनके प्रेमी राज कुशवाहा ने रची थी। हत्या को अंजाम देने में तीन अन्य लोग- विक्की ठाकुर, आकाश और आनंद भी शामिल थे।

ये भी पढ़ें: इजरायल के Iron Dome का 'सरेंडर', ईरान ने इतनी मिसाइलें मारी कि खंडर हो गए इलाके


 

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 16 June 2025 at 20:47 IST