एक हाथ में बोतल और दूसरे में फोन पर चिल्लाती सिया... पार्टी का एक और VIDEO VIRAL, केतन की मां बोलीं- हम लोगों से उसकी ये हरकत छुपाई गई थी

पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में एक और नया खुलासा हुआ है, दरअसल सिया गोयल सिर्फ 10वीं पास है, इसी बीच एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें सिया के हाथ में शराब की बोतल है, जानें पूरी डिटेल, देखें वीडियो

 
Follow :

Ketan Agarwal murder case: पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। हाल ही में लोनावला ग्रामीण पुलिस ने मुख्य आरोपी सिया और चेतन को लोहगढ़ किले पर लेजाकर घटनास्थल की जांच की थी, दिनों आरोपियों से पूछा गया कि वो किले तक किस-किस रास्ते से पहुंचे थे। पुलिस के मुताबिक, दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगाकर जांच को  भटकाने की कोशिश कर रहे हैं, इसी बीच सिया का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने अपने हाथ में शराब की बोतल पकड़ी हुई है।  

दरअसल, केतन अग्रवाल के पिता विशाल अग्रवाल ने मीडिया से बात करते हुए सिया गोयल की पढ़ाई और व्यक्तित्व को लेकर बड़ा दावा किया, उन्होंने बताया कि शादी तय होने से पहले परिवार को बताया गया था कि सिया बी.कॉम पास है और जल्द ही अपना बेकरी का बिजनेस शुरू करने वाली है। लेकिन दावा किया जा रहा है कि, पुलिस जांच में सामने आया कि सिया सिर्फ 10वीं पास है और 12वीं की परीक्षा पास नहीं कर पाई थी। यह जानकारी शादी से पहले पूरी तरह छिपाई गई थी।

सिया की बुरी आदतों का खुलासा

केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने ये भी कहा कि सिया को शराब पीने समेत कई बुरी आदतें थीं। उनका परिवार भी उसके व्यवहार से परेशान था। इसी वजह से सिया के परिजनों ने एक अच्छे और संपन्न परिवार में उसकी शादी कराने का फैसला किया था, ताकि उसकी जिंदगी सुधर सके। केतन के पिता के मुताबिक, सिया के परिवार ने उस पर केतन से शादी करने का दबाव बनाया।

सिया के पार्टी करते हुए वीडियो वायरल

सिया का एक पार्टी वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वो पार्टी करती और शराब पीती दिख रही है। केतन के माता-पिता के मुताबिक, शादी से पहले ये आदत अग्रवाल परिवार से छिपाई गई थी। केतन की मां ने भी इस बात को खुलेआम स्वीकार किया है।

पुलिस का आरोप है कि सिया और चेतन ने मिलकर प्लान किया और केतन की हत्या की साजिश रची थी। दोनों इस वक्त न्यायिक हिरासत में हैं। पुलिस आने वाले दिनों में सिया के माता-पिता के बयान भी दर्ज कर सकती है। फिलहाल मामले की जांच अभी जारी है। पुलिस सभी पहलुओं की गहराई से पड़ताल कर रही है। ये केस दिखाता है कि शादी से पहले परिवार का रहन-सहन और पार्टनर की आदतों की पूरी जांच कितनी जरूरी है। फिलहाल इस मामले में अदालत के फैसले का इंतजार है। 

यह भी पढे़ं: दिल्ली-UP को ट्रैफिक से बचाने के लिए केंद्र ने मंजूर किए 14,115 करोड़

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 1 July 2026 at 19:55 IST