अपडेटेड 11 November 2024 at 11:00 IST
हैवान का हिसाब! 8 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने एनकाउंटर कर बना दिया लंगड़ा
मध्य प्रदेश के गुना से दिल झोकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने 8 साल की मासूम के साथ दरिंदगी की।
MP Crime News: मध्य प्रदेश के गुना से दिल झोकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने 8 साल की मासूम के साथ दरिंदगी की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को धर दबोचने के लिए शॉर्ट एनकाउंटर किया।
जानकारी के मुताबिक , आरोपी ने गुना में महज 8 साल की बच्ची के साथ हैवानियत की हदें पार कर दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। इतना ही नहीं पुलिस ने दरिंदगी के आरोपी को दबोचने के लिए 25 हजार रुपये का इनाम तक घोषित कर दिया था।
आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़
बताया जा रहा है कि पुलिस को देख आरोपी भागने की फिराक में था। इसी दौरान आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। इसी दौरान शॉर्ट एनकाउंटर में गोली सीधे आरोपी के पैर में जा लगी जिसके बाद वह घायल हो गया। इसके बाद उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के बाद से फरार चल रहा था आरोपी
पुलिस का कहना है कि 8 साल की मासूम के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। तहरीर मिलने के बाद पुलिस तत्परता दिखाते हुए आरोपी की तलाश में जुटी। इसी क्रम में जब आरोपी ने पुलिस को देखा तो वह केदारनाथ जंगलों की ओर भाग निकला। जब उससे रुकने के लिए कहा गया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस की कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी।
यह भी पढ़ें: LIVE UPDATES/ झारखंड में प्रचार के आखिरी दिन आज सभी सियासी दल झोंकेंगे पूरी ताकत, CM योगी करेंगे चार जनसभा
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 11 November 2024 at 08:55 IST