LIVE BLOG

अपडेटेड 11 November 2024 at 23:50 IST

झारखंड में पहले चरण के लिए थमा प्रचार, 13 नवंबर को होगा मतदान

India News: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए सोमवार की शाम को चुनाव प्रचार का शोर थम गया। सभी राजनीतिक दल के नेता अपनी पूरी ताकत झोंक दी। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सीएम योगी ने झारखंड में कई रैलियां की।

Follow : Google News Icon  
Jharkhand Election
Jharkhand Election | Image: x

11 November 2024 at 23:48 IST

जेपी नड्डा भी ईगास कार्यक्रम में हुए शामिल

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पौढ़ी गढ़वाल से भाजपा सांसद अनिल बलूनी के आवास पर इगास कार्यक्रम में शामिल हुए।


11 November 2024 at 23:38 IST

अनिल बलूनी के आवास पर इगास पर्व कार्यक्रम में शामिल हुए PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, "उत्तराखंड के मेरे परिवारजनों सहित सभी देशवासियों को इगास पर्व की बहुत-बहुत बधाई! आज दिल्ली में मुझे उत्तराखंड से लोकसभा सांसद अनिल बलूनी जी के आवास पर इस पर्व में सम्मिलित होने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ। मेरी कामना है कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।" 


Advertisement

11 November 2024 at 23:37 IST

राजस्थान में 7 सीटों पर BJP को सफलता मिलेगी- भूपेंद्र यादव

राजस्थान उपचुनाव पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा, "मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि रामगढ़ चुनाव में जनता का प्यार और आशीर्वाद सुखवंत सिंह को मिलेगा। हमने हर विषयों को सीमित समय में पूरा करने का काम किया है। राजस्थान में सातों सीटों पर भाजपा को सफलता मिलेगी..."


11 November 2024 at 21:58 IST

हरियाणा विधानसभा सत्र पर क्या बोले अनिल विज?

हरियाणा विधानसभा सत्र पर हरियाणा मंत्री अनिल विज ने कहा, "बहुत मुद्दे हैं और कई बिल हैं जो हमने लोगों से बाते कही थी वो बिल हम लाने जा रहे हैं। राज्यपाल का अभिभाषण होगा और उसके ऊपर चर्चा होगी और विपक्ष को कोई सवाल उठाना चाहेगा तो  हम उसका जवाब देंगे।"


Advertisement

11 November 2024 at 21:25 IST

महा विकास अघाड़ी के आश्वासनों पर विश्वास नहीं करेंगे लोग- श्रीकांत शिंदे

शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने कहा, "महाराष्ट्र के लोग अब उनके (महा विकास अघाड़ी) आश्वासनों पर विश्वास नहीं करेंगे। जिस तरह से उन्होंने हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में आश्वासन दिए और सत्ता में आने के बाद उन्होंने एक भी आश्वासन पूरा नहीं किया, उसी तरह वे आज महाराष्ट्र में भी ऐसे ही आश्वासन ला रहे हैं। मैं लोगों से कहना चाहता हूं कि वे इन आश्वासनों से दूर रहें। जिस तरह से उन्होंने लोकसभा चुनावों में फर्जी बयानबाजी की, लेकिन मुझे लगता है कि महाराष्ट्र के लोग समझदार हैं, वे ऐसे लोगों को नजरअंदाज करेंगे और महाराष्ट्र में फिर से महायुति सरकार बनाएंगे..."


11 November 2024 at 21:22 IST

झारखंड चुनाव पर कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर का बयान

झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा, "अभी नंबर बताना किसी भी राजनीतिक दल के लिए आसान नहीं है। हमें भरोसा है कि इस बार गठबंधन की पार्टियां बेहतर प्रदर्शन करेंगी। यहां प्रदेश सरकार ने जो कहा, वो किया है। लोग गठबंधन के उम्मीदवारों को वोट करेंगे..."


11 November 2024 at 20:52 IST

चुनाव में हर सीट महत्वपूर्ण- मिलिंद देवड़ा

वर्ली विधानसभा सीट से शिवसेना उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा ने कहा, "इस चुनाव में हर सीट महत्वपूर्ण है। हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि महाराष्ट्र और मुंबई आगे बढ़ें और पिछले दो वर्षों में हमने जो प्रगति हासिल की है, वह उसी गति से जारी रहे। हमारा उद्देश्य विपक्ष की स्पीड ब्रेकर की राजनीति को हराना है, जो अनावश्यक रूप से इस सरकार के हर अच्छे काम में बाधा डालने की कोशिश कर रहे हैं। अगर मुंबई आगे बढ़ेगी, तो महाराष्ट्र आगे बढ़गा और अगर महाराष्ट्र आगे बढ़ेगा, तो भारत आगे बढ़ेगा..."


  •  

11 November 2024 at 20:23 IST

महाराष्ट्र में कल PM मोदी की 3 रैलियां

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। दोपहर 12:00 बजे चिमूर, दोपहर 2.00 बजे सोलापुर, शाम 4.00 बजे पुणे में उनकी रैली होगी। 
 


11 November 2024 at 19:27 IST

वोट की चोट देने के लिए तैयार जनता- अनुराग ठाकुर

पंजाब के बरनाल में BJP नेता अनुराग ठाकुर ने कहा, "विधानसभा उपचुनाव दिखा रहा है कि जनता को एक अवसर मिला है। वो AAP और कांग्रेस को वोट की चोट देने के लिए तैयार हैं। यहां की जनता ठगा हुआ महसूस करती है..."


11 November 2024 at 19:02 IST

महाराष्ट्र चुनाव को लेकर पवन खेड़ा का बड़ा दावा

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "हमारा आंतरिक सर्वे कहता है कि आज की तारीख में हम 165-170 सीटों पर खड़े हैं। हम आश्वस्त हैं, हम जीतने और बहुत अच्छी सरकार देने के लिए लड़ रहे हैं..."


11 November 2024 at 19:01 IST

मुख्तार अब्बास नकवी का खड़गे पर निशाना

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर BJP नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, "खड़गे जी बहुत वरिष्ठ नेता और कांग्रेस अध्यक्ष हैं। उन्हें योगी आदित्यनाथ के कपड़ों या भगवा कपड़ों की चिंता करने के बजाय अपनी पार्टी में चल रहे 'समोसे के संग्राम' और 'जलेबी का व्यवधान' को ठीक करना चाहिए। जब तक ऐसा चलता रहेगा, उनकी 'गारंटी का गुलगुला' 'पानी का बुलबुला' साबित होगा।'
 


11 November 2024 at 16:56 IST

CRPF ने 11 संदिग्ध कुकी उग्रवादियों को मार गिराया

मणिपुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां CPRF ने जिरीबाम में SOO ग्रुप से जुड़े 11 संदिग्ध कुकी उग्रवादियों को मार दिया है। संदिग्ध एसओओ उग्रवादी बोरोबेकरा पुलिस स्टेशन पर हमला कर रहे थे, जहां राज्य और केंद्रीय बल दोनों तैनात थे
 


11 November 2024 at 16:49 IST

कांग्रेस शासन के दौरान भ्रष्टाचार चरम पर था- CM सैनी

पुणे में हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, "कांग्रेस ने हमेशा झूठी का सहारा लेकर सत्ता हथियाती रही। पिछले 10 वर्षों में विकास और परिवर्तन की दर कांग्रेस के 55 वर्षों की तुलना में बहुत बड़ी है। कांग्रेस शासन के दौरान भ्रष्टाचार चरम पर था और भाजपा शासन के दौरान विकास गति से बढ़ा है...''


11 November 2024 at 16:46 IST

झारखंड सरकार के एजेंडे में विकास, सुशासन नहीं- सीएम योगी

झारखंड के डाल्टनगंज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "आज झारखंड में रोटी, बेटी और माटी का एक संकट खड़ा हो गया है। एक ओर भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत बनने की ओर अग्रसर है। वहीं दूसरी ओर विकास और सुशासन झारखंड के बॉर्डर में आकर अटक कर रह जाता है। इसका कारण यह है कि यहां की सरकार के एजेंडे में विकास, सुशासन नहीं है।"


11 November 2024 at 14:22 IST

मैं चाहूंगी कि लोग भाजपा के खिलाफ वोट करें- ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "अभी मैं किसी राज्य पर टिप्पणी नहीं करूंगी। मैं बस यही चाहूंगी कि लोग भाजपा के खिलाफ वोट करें।"


11 November 2024 at 14:21 IST

प्रधानमंत्री मोदी ने प्राकृत भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया- धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "मैं जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय के 15वें दीक्षांत समारोह के लिए सूरत आया था... मुझे बहुत खुशी है कि यह विश्वविद्यालय दशकों से भारत के जीवन मूल्यों पर काम कर रहा है... प्रधानमंत्री मोदी ने प्राकृत भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा भी दिया है। आने वाले दिनों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भारतीय भाषा, मातृभाषा पर आधारित शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है..."


11 November 2024 at 14:20 IST

AAP को बड़ा झटका, पूर्व पार्षद राम नारायण भारद्वाज बेटे के साथ भाजपा में शामिल

बांकनेर से AAP के पूर्व पार्षद राम नारायण भारद्वाज अपने बेटे प्रदीप भारद्वाज के साथ आज दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और सांसद योगेंद्र चंदोलिया की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।


11 November 2024 at 13:28 IST

झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार में ढंग से त्योहार मनाने की अनुमति तक नहीं- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने गढ़वा में रैली के दौरान आरोप लगाया कि झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार के तहत लोगों को शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अनुमति तक नहीं दी जा रही है।
 


11 November 2024 at 13:26 IST

झारखंड रोहिंग्याओं के लिए ‘धर्मशाला’ बन गया है- गढ़वा की रैली में CM योगी का आरोप

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गढ़वा में रैली के दौरान आरोप लगाया कि झारखंड रोहिंग्याओं के लिए ‘धर्मशाला’ बन गया है और घुसपैठियों को अराजकता फैलाने की खुली छूट दे दी गई है।


11 November 2024 at 12:50 IST

पीएम मोदी झारखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कर रहे संवाद

पीएम मोदी'मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के अंतर्गत झारखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव कोई भी हो, उम्मीदवार कोई भी हो, लेकिन हम इसे भलिभांति जानते हैं कि चुनाव असल में तो आप जैसे लाखों कार्यकर्ता ही लड़ते हैं। हमारी तो पार्टी ही संगठन पर आधारित है, इसलिए हमारे चुनाव लड़ने का तरीका ही संगठन व कार्यकर्ता आधारित ही होता है।


11 November 2024 at 12:46 IST

वायनाड उपचुनाव एकतरफा चुनाव है- डीके शिवकुमार

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने वायनाड उपचुनाव पर कहा, "मैंने अभी वहां प्रचार किया है। यह एकतरफा चुनाव है। अलग-अलग राजनीतिक दलों के लोग भी चाहते हैं कि प्रियंका सांसद बनें। उन्हें प्रियंका के वहां चुनाव लड़ने पर गर्व है। और मुझे बहुत खुशी है कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र का बहुत अच्छे से ख्याल रखेंगी।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर उन्होंने, "यह झूठ है... मुझे लगता है कि मुख्यमंत्री पहले ही इस पर टिप्पणी कर चुके हैं कि अगर वह (प्रधानमंत्री मोदी) (आरोपों) साबित कर देते हैं, तो वह राजनीति छोड़ देंगे..."


11 November 2024 at 12:45 IST

महाविनाश अघाड़ी के वादों पर जनता को विश्वास नहीं रहा- पीयूष गोयल

केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "महाविनाश अघाड़ी के वादों पर जनता को विश्वास नहीं रहा...मुख्यमंत्री पद की लालसा और अपने लड़के को स्थापित करने के उद्देश्य से शिवसेना की सोच को उद्धव ठाकरे ने 2019 में ध्वस्त कर दिया।"


11 November 2024 at 12:44 IST

वायनाड के लोगों ने मुझे इतना प्यार दिया कि मेरी राजनीति बदल गई- राहुल गांधी

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "वायनाड के लोगों ने मुझे इतना प्यार और स्नेह दिया कि मेरी राजनीति बदल गई। मुझे एहसास हुआ कि नफरत का मुकाबला करने का एकमात्र हथियार स्नेह है..."


11 November 2024 at 11:41 IST

प्रियंका गांधी ने निकाला रोड शो, राहुल गांधी भी साथ मौजूद

वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड के सुल्तान बाथरी में रोड शो किया। इस दौरान लोकसभा नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी मौजूद रहे।


11 November 2024 at 11:36 IST

महायुति को 175 से ज़्यादा सीटें मिलेंगी- बोले अजीत पवार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर कहा, "महायुति को 175 से ज़्यादा सीटें मिलेंगी। मैं बारामती में 1 लाख से ज़्यादा वोटों से चुनाव जीतूंगा।"


11 November 2024 at 11:35 IST

हमारे कार्यकर्ता तैयार, बहुत अच्छे बहुमत से जीतेंगे- हिमंता बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "मुझे लगता है कि हम मजबूत बहुमत की ओर बढ़ रहे हैं, माहौल बहुत अच्छा है... कल प्रधानमंत्री की ऐतिहासिक रैली हुई। हमारे कार्यकर्ता तैयार हैं, हम बहुत अच्छे बहुमत से जीतेंगे।"


11 November 2024 at 11:33 IST

श्री स्वामीनारायण मंदिर की 200वीं वर्षगांठ, PM मोदी बोले- देश-विदेश से हरि भक्त...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए श्री स्वामीनारायण मंदिर की 200वीं वर्षगांठ समारोह में कहा, "भगवान स्वामी नारायण की कृपा से वडताल धाम में भव्य द्विशताब्दी समारोह का आयोजन हो रहा है, देश-विदेश से तमाम हरि भक्त वहां आए हैं। आज लोग भी सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर योगदान दे रहे हैं..."


11 November 2024 at 10:50 IST

योगी-हिमंता हवा में उड़ जाएंगे- लालू यादव

राजद प्रमुख लालू यादव ने कहा, "ये दोनों(योगी आदित्यनाथ और हिमंत बिस्व सरमा) हवा में उड़ जाएंगे। महागठबंधन का उम्मीदवार यहां जीतेगा। प्रधानमंत्री मोदी के आने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा... राजद की जीत होगी..."


11 November 2024 at 10:48 IST

एस जयशंकर ने मुंबई में भारत-रूस व्यापार मंच को किया संबोधित

मुंबई में भारत-रूस व्यापार मंच को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, "रूस ने 2022 से एशिया पर अधिक ध्यान केंद्रित किया है। इससे सहयोग के कई और अवसर पैदा हुए हैं। मजबूत समवर्ती और गहरी दोस्ती का एक लंबा इतिहास हमें दोनों कारकों का पूरा लाभ उठाने का अवसर देता है। दोनों अर्थव्यवस्थाएं एक-दूसरे की पूरक हैं, यह भी एक महत्वपूर्ण विचार है। ऐसा भारत के साथ साझेदारी जिसका बाजार आने वाले कई दशकों तक 8% विकास दर साथ-साथ विकास करेगा, दोनों देशों और दुनिया के लिए अच्छी होगी।"


11 November 2024 at 10:47 IST

राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी समेत अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी में नए CJI ने ली शपथ

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने राष्ट्रपति भवन में भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।


11 November 2024 at 10:08 IST

संजीव खन्ना को राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई शपथ

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में संजीव खन्ना को भारत के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई।


11 November 2024 at 10:06 IST

51वें चीफ जस्टिस बने संजीव खन्ना

चुनावी बॉण्ड योजना को खत्म करने और अनुच्छेद 370 को निरस्त करने जैसे उच्चतम न्यायालय के कई ऐतिहासिक फैसलों का हिस्सा रहे न्यायमूर्ति संजीव खन्ना आज भारत के 51वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ ले रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने करीब 10 बजकर 5 मिनट पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में उन्हें पद की शपथ दिलाई।
 


11 November 2024 at 10:03 IST

नए CJI का शपथ ग्रहण

देश के 51वें प्रधान न्यायाधीश का आज शपथ समारोह है। थोड़ी देर में जस्टिस संजी खन्ना शपथ लेंगे। 


11 November 2024 at 09:02 IST

गोरखपुर में सीएम योगी ने लगाया जनता दरबार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार की सुबह गोरखपुर में जनता दरबार लगाया। इस दौरान लोग अपनी समस्या लेकर सीएम के पास पहुंचे। सीएम योगी ने सभी की गुहार सुनीं।


11 November 2024 at 08:58 IST

दिल्ली का AQI 'बहुत खराब' श्रेणी में बरकरार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(CPCB) के अनुसार दिल्ली का AQI 'बहुत खराब' श्रेणी में बना हुआ है।    


11 November 2024 at 08:57 IST

वक्फ संशोधन बिल पर क्या बोले इमरान मसूद?

कांग्रेस सांसद और JPC सदस्य इमरान मसूद ने कहा, "...लोगों में गुस्सा है। (वक्फ) विधेयक संविधान की धारा 14, 25, 26 और 30 का उल्लंघन करता है...यह न केवल मुसलमानों पर बल्कि संविधान पर भी हमला है..." 


11 November 2024 at 07:50 IST

महाराष्ट्र चुनाव के बीच कांग्रेस का बड़ा एक्शन

महाराष्ट्र चुनाव के बीच कांग्रेस ने 7 बागी उम्मीदवारों पर बड़ी कार्यवाही की है। महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने 6 निर्वाचन क्षेत्रों में 7 बागी उम्मीदवारों को निलंबित कर दिया।


11 November 2024 at 07:50 IST

झारखंड में सीएम योगी की आज चार जनसभा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ आज चुनाव प्रचार के आखिरी चरण में चुनावी राज्य झारखंड में चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे। सीएम योगी सुबह करीब साढ़े 9 बजे भवनाथपुर, साढ़े 10 बजे हुसैनाबाद, साढ़े 11 बजे पांकी और दोपहर साढ़े डालटेनगंज में जनसभा करेंगे। 


11 November 2024 at 07:50 IST

झारखंड में आज थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए सोमवार की शाम को चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। ऐसे में सभी राजनीतिक दल के नेता अपनी पूरी ताकत झोंकेंगे। बता दें कि झारखंड की 43 सीटों पर 13 नवंबर को विधानसभा चुनाव होना है। वहीं 20 नवंबर को राज्य में दूसरे चरण में मतदान होगा। वहीं नतीजों का ऐलान 23 नवंबर किया जाएगा। 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 11 November 2024 at 08:02 IST