अपडेटेड 17 June 2025 at 10:13 IST
Model Sheetal Murder: पति से तकरार, फिर जिससे किया प्यार उसी ने उतारा मौत के घाट, सामने आया शीतल का आखिरी VIDEO
हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की जानीमानी मॉडल शीतल हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस आरोपी शादीशुदा ब्वॉयफ्रेंड सुनील को गिरफ्तार कर लिया है।
हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी हत्याकांड में पुलिस ने कई चौकाने वाले खुलासे किए गए हैं। इस हत्याकांड में पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब इस सनसनीखेज वारदात में इसराना निवासी और शीतल का ब्रॉयफ्रेंड सुनील को गिरफ्तार किया। आरोपी को सीआईए-वन पुलिस टीम ने सोमवार शाम को गिरफ्तार किया। अब पूछताछ में सुनील ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।
खरखोदा में हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री की जानीमानी मॉडल शीतल की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। शीतल की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके परिवार ने 15 जून को थाना मतलौडा में दर्ज कराई थी। परिवार का कहना था कि वह अचानक लापता हो गई थी और उसका कोई पता नहीं चल पा रहा था। मॉडल का शव गांव खांडा के नजदीक रिलायंस नहर से बरामद हुआ है। शव की शिनाख्त उसके हाथ और छाती पर बने टैटू से किया गया।
आरोपी शादीशुदा ब्वॉयफ्रेंड ने कबूला जुर्म
शीतल का शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो शक की सुई सुनील पर जाकर टिक गई, जिसे अब पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है और बताया कि चाकू से शीतल पर कई बार वार किया था। हत्या को दुर्घटना दिखाने के लिए उसने एक चाल चली और अपनी कार को नहर में गिरा दिया ताकि लगे कि यह एक हादसा था।
CCTV फुटेज में आखिरी बार दिखे साथ
पानीपत और सोनीपत पुलिस संयुक्त रूप से इस हत्याकांड की तह तक जाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली। चश्मदीदों और CCTV फुटेज में यह बात सामने आई है कि घटना से पहले दोनों एक साथ एक कार में यात्रा कर रहे थे। आखिरी वीडियो में शीतल और सुनील दोनों कार में बैठते हुए नजर आ रहे हैं। यह वही कार थी जो पुलिस को पानीपत के पास नहर में मिली और गाड़ी सुनील कुमार के नाम पर रजिस्टर्ड है। इसके बाद पुलिस का शक सबूत में बदल गया।
पांच साल से दोनों थे साथ
जानकारी के मुताबिक, शीतल की शादी कुछ साल पहले हो चुकी थी लेकिन आपसी मतभेदों के चलते वह पति से अलग रह रही थी। दूसरी ओर, सुनील कुमार पानीपत का रहने वाला है और वह भी शादीशुदा है, पर पत्नी से अलग रह रहा था। अकेलेपन और एक स्पेशल बॉन्डिंग के चलते दोनों करीब आ गए और पिछले पांच वर्षों से दोनों के बीच खास रिश्ता बन गया था।
इस वजह से हत्या का शक
सोशल मीडिया पर शीतल 'सिमी' नाम से एक्टिव रहती थीं और अक्सर सुनील के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करती थीं। जानने वालों के मुताबिक, दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ समय बिताते थे। कभी रेस्टोरेंट में, कभी शॉपिंग मॉल्स में या ट्रैवल करते हुए। मगर शीतल और सुनील के बीच बीते कुछ समय से संबंधों में खटास आ गई थी। सूत्रों का कहना है कि शीतल का सोशल मीडिया पर लगातार बढ़ता प्रभाव और लोगों से उसका बढ़ता मेलजोल, सुनील को खलने लगा था। यही कारण था कि दोनों के बीच अक्सर झगड़े हुआ करते थे।
पुलिस को शक है कि इन्हीं झगड़ों और असुरक्षा की भावना के चलते सुनील ने यह खौफनाक कदम उठाया। यह भी आशंका जताई जा रही है कि घटना के समय सुनील गहरे मानसिक दबाव में था, जिसने उसे इतना बड़ा अपराध करने के लिए उकसाया। पुलिस को यह एक सोची समझी साजिश का हिस्सा लग रहा है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 17 June 2025 at 10:13 IST