पहचान छिपाकर की दोस्ती, फिर जबरन बनाया शारीरिक संबंध… मुंबई के मीरा रोड से आया 'लव जिहाद' का नया मामला; तड़ीपार आरोपी सऊद खान पर FIR
Mira Road Love Jihad Case: मुंबई के मीरा रोड में कथित लव जिहाद और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। आरोपी सऊद खान की धमकियों से परेशान होकर एक हिंदू परिवार बार-बार घर बदलने को मजबूर है।
- भारत
- 3 min read
Mira Road Love Jihad Case: मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके से कथित 'लव जिहाद' और प्रताड़ना का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सिरफिरे आरोपी सऊद खान की हरकतों की वजह से एक हिंदू परिवार पिछले चार सालों से खौफ के साए में जी रहा है। प्रताड़ना और धमकियों का आलम यह है कि इस परिवार को बार-बार अपना आशियाना बदलना पड़ रहा है।
पहचान छिपाकर की दोस्ती
पीड़ित लड़की का आरोप है कि आरोपी सऊद ने पहले अपनी पहचान छिपाकर उससे दोस्ती की और बाद में जबरन धर्म परिवर्तन कराने, नमाज पढ़ने और बुर्का पहनने के लिए दबाव बनाने लगा। इस पूरे विवाद से तंग आकर तीन साल पहले लड़की ने इमारत की आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने की भी कोशिश की थी, जिसमें वह चमत्कारिक रूप से बच तो गई लेकिन तीन महीने तक कोमा में रही।
परिवार को जान से मारने की दी धमकी
बेटी की जान बचाने और आरोपी के डर से पूरा परिवार मीरा रोड का किराये का घर छोड़कर नायगांव में रहने चला गया था। लेकिन आरोपी सऊद ने नायगांव के नए घर का पता भी लगा लिया। अब वह यहां भी आकर पूरे परिवार को जान से मारने और अलग-अलग सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए लड़की को अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है।
रिसॉर्ट ले जाकर जबरन बनाया शारीरिक संबंध
पीड़ित लड़की ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि जब आरोपी सऊद खान उससे पहली बार मिला था, तब उसने खुद को मुस्लिम नहीं बताया था। अपनी असली पहचान छिपाकर उसने पहले लड़की को झांसे में लिया और फिर एक रिसॉर्ट में ले जाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी ने लड़की की कुछ अश्लील तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए।
इन्हीं अश्लील तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर वह लड़की पर निकाह करने का दबाव बनाने लगा। जब भी लड़की इस्लाम कबूल करने, नमाज पढ़ने या बुर्का पहनने का विरोध करती, तो आरोपी उसके साथ बुरी तरह मारपीट करता था और नमाज पढ़ने के तौर-तरीके सीखने के लिए मजबूर करता था। इतना ही नहीं, आरोपी ने कई बार लड़की को कमरे में बंधक बनाकर भी रखा और लगातार पैसों की भी मांग करता था।
एक्शन में हिंदू समाज, पुलिस ने दर्ज किया केस
इस घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवार की लाचारी को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें ढाढस बंधाया और पुलिस स्टेशन ले जाकर मामला दर्ज कराया। पीड़ित परिवार और आक्रोशित लोगों ने उत्तर प्रदेश की तर्ज पर आरोपी का एनकाउंटर करने या उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मीरा रोड पुलिस ने आरोपी सऊद खान के खिलाफ दुष्कर्म (बलात्कार) समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 8, 12 के साथ-साथ IT एक्ट की धारा 67 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64, 115 और 351(2) के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
Published By : Shashank Kumar
पब्लिश्ड 8 June 2026 at 14:04 IST