Muskan Rastogi: 'खुशखबरी' देगी नीले ड्रम कांड वाली मुस्कान? अस्पताल में कराना पड़ा एडमिट

नीले ड्रम में पित के शव के टुकड़े कर छिपाने वाली मुस्कान अब मां बनने वाली है। लेबर पेन के बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 
Follow :

Muskan Rastogi labor pains: मेरठ जेल में बंद मुस्कान रस्तोगी मां बनने वाली है। लेबर पेन के बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मुस्कान ने अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या की थी, जिसके बाद उसे गर्भवती पाया गया। जेल अधीक्षक ने पुष्टि की कि मुस्कान 9 महीने की प्रेग्नेंट है। उसे मेरठ के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी डिलीवरी की तैयारी चल रही है।

मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को 19 मार्च 2025 को सौरभ राजपूत की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने सौरभ को मारकर उसके शरीर के टुकड़े कर एक नीले ड्रम में सीमेंट से भर कर छुपाए थे। ये जानकारी जब बाहर आई तो पूरे देश में हड़कंप मच गया था।

किसी भी वक्त बच्चे को जन्म दे सकती है मुस्कान

मेडिकल कॉलेज में मुस्कान की डिलीवरी के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जेल अधिकारियों ने बताया कि मुस्कान को लेबर पेन हो रहा है और वह किसी भी समय बच्चे को जन्म दे सकती है। कानून के मुताबिक, गर्भवती होने के बावजूद, मुस्कान के खिलाफ हत्या और साक्ष्य नष्ट करने के आरोप जारी रहेंगे। न्यायालय ने अभी तक उसकी जमानत पर कोई निर्णय नहीं लिया है।  

मुस्कान पूरी दुनिया भर में अपने पति की हत्या को लेकर चर्चाओं में थी। मुस्कान ने अपने पति सौरभ को अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया था। मुस्कान ने हत्या करने के बाद अपने पति सौरव का शव टुकड़े-टुकड़े करके एक बड़े नीले ड्रम में डाल दिया था। जिसके बाद सीमेंट का घोल बनाकर नीले ड्रम में सौरव के शव को पैक कर दिया था।

मुस्कान के बच्चे का पिता कौन?

हत्या के तुरंत बाद मुस्कान और साहिल हिमाचल घूमने के लिए चले गए थे। उनके मेरठ वापस आने के बाद इस घटना का खुलासा लगभग 15 दिन के बाद हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कुछ ही देर में मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद से मुस्कान और साहिल जेल में बंद है।

मुस्कान पति सौरव की हत्या करने के बाद प्रेमी साहिल के साथ हिमाचल गई थी। जब घटना का खुलासा पुलिस के द्वारा किया गया तो कोर्ट ने मुस्कान को जेल भेजने का आदेश सुनाया। जेल में मुस्कान का प्रेग्नेंसी टेस्ट भी किया गया था जहां वह प्रेग्नेंट पाई गई थी। अब लोगों को यह संशय बना हुआ है कि मुस्कान जिस बच्चे को जन्म देने वाली है उसका पिता कौन है? फिलहाल मुस्कान किसी भी वक्त बच्चे को जन्म दे सकती है। 

यह भी पढ़ें: राम मंदिर में PM मोदी करेंगे ध्वजारोहण, कितना भव्य होगा समारोह?

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 24 November 2025 at 19:09 IST