अपडेटेड 1 August 2025 at 23:17 IST
मैं दूसरी पत्नी...समीरा फातिमा ने 15 साल में की 8 शादियां, सबके साथ सुहागरात पर किया 'कांड'; 9वें शिकार की तलाश में गिरफ्तार
महाराष्ट्र के नागपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पुलिस ने एक 'लुटेरी दुल्हन' को गिरफ्तार किया है, जिसने कथित तौर पर एक या दो नहीं, बल्कि एक के बाद एक आठ पुरुषों से शादी की और उनसे लाखों रुपए ऐंठ लिए।
Maharashtra Looteri Dulhan: महाराष्ट्र के नागपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पुलिस ने एक 'लुटेरी दुल्हन' को गिरफ्तार किया है, जिसने कथित तौर पर एक या दो नहीं, बल्कि एक के बाद एक आठ पुरुषों से शादी की और उनसे लाखों रुपए ऐंठ लिए। अधिकारियों के अनुसार, समीरा फातिमा नाम की आरोपी महिला अपने अगले "शिकार" की तलाश में थी, तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वो नौवीं शादी करने से पहले ही पकड़ी गई।
पुलिस जांच में सामने आया है कि समीरा फातिमा मैट्रिमोनियल वेबसाइट्स और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर अमीर और शादीशुदा मुस्लिम पुरुषों को अपना शिकार बनाती थी। वह खुद को तलाकशुदा और एक बच्चे की मां बताकर भावनात्मक कहानियां सुनाती थी, जिससे लोग उसकी मदद करने और शादी करने को तैयार हो जाते थे।
'मुझे सहारा दो, मैं दूसरी पत्नी...' ये कहकर मर्दों को फंसाती थी
समीरा फातिमा खुद को तलाकशुदा बताकर सहानुभूति हासिल करती और कहती, 'मुझे सहारा दो, मैं दूसरी पत्नी बनकर रहूंगी'। इस बहाने वह पुरुषों से शादी करती और एक महीने के भीतर झगड़ा कर ब्लैकमेलिंग शुरू कर देती। कोर्ट केस और सेटलमेंट के नाम पर वह लाखों की रकम वसूलती थी। आरोप है कि 2010 से अब तक समिरा ने आठ शादियां कीं और तकरीबन 50 लाख रुपये ऐंठे हैं। पुलिस के पास 10 लाख रुपये की ठगी के पक्के सबूत हैं।
पेशे से टीचर लेकिन काम खतरनाक
चौंकाने वाली बात यह है कि समीरा फातिमा टीचर है और पढ़ी-लिखी महिला है। पुलिस को शक है कि वह पिछले 15 सालों से इस धोखाधड़ी को अंजाम दे रही थी। वह अकेले नहीं, बल्कि एक संगठित गिरोह के साथ मिलकर यह साजिश रचती थी।
ऐसे हुई गिरफ्तार
दरअसल, गुलाम पठान (पति) ने मार्च 2023 में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उसके बाद से ही पुलिस की नजर समीरा पर थी।29 जुलाई को नागपुर के एक टी-स्टॉल पर वह अपने संभावित नौवें शिकार से मिलने पहुंची, तभी पुलिस ने छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले भी वह एक बार गिरफ्तारी से बचने में कामयाब हो चुकी थी जब उसने झूठा गर्भवती होने का दावा किया था। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। माना जा रहा है कि समीरा और उसके गैंग के अन्य सदस्य अब तक कई और लोगों को निशाना बना चुके हैं। पुलिस पीड़ितों की तलाश कर रही है ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 1 August 2025 at 23:17 IST