अमीर मर्दों से दोस्‍ती, प्‍यार का नाटक और लॉज में मीटिंग...ऐसे लूटती थी ये फैशन डिजाइनर, हैरान कर देगी हनीट्रैप की ये कहानी

कर्नाटक के बेलगावी शहर में तिलकवाड़ी पुलिस ने एक हनीट्रैप ठगी के सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश किया है।

 
Follow :
अमीर मर्दों से दोस्‍ती, प्‍यार का नाटक और लॉज में मीटिंग...ऐसे लूटती थी ये फैशन डिजाइनर, हैरान कर देगी हनीट्रैप की ये कहानी | Image: Instagram

कर्नाटक के बेलगावी शहर में तिलकवाड़ी पुलिस ने एक हनीट्रैप ठगी के सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 33 वर्षीय फैशन डिजाइनर दीपा अवतागी को सोशल मीडिया पर अमीर पुरुषों को फंसाकर लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। दीपा अवतागी के पास से पुलिस ने करीब 32.86 लाख रुपये कीमत की संपत्ति जब्त की, जिसमें टोयोटा फॉर्च्यूनर, मारुति सुजुकी एस-क्रॉस, 11 मोबाइल फोन, टैबलेट, डोंगल, तीन कार चाबियां और 14,000 रुपये नकद शामिल हैं।

उसका कथित साथी शिवानंद माटापति फरार है। पुलिस का कहना है कि माटापति अमीर लोगों की जानकारी मुहैया कराता था। दीपा इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अमीर पुरुषों से संपर्क करती, बातचीत बढ़ाकर भरोसा जीतती। फिर लॉज में मिलने का लालच देती और अंतरंग बातों का झांसा देती। लॉज पहुंचने पर पीड़ित को नहाने भेज देती, बाहर से दरवाजा बंद कर मोबाइल, नकदी, कार चाबियां चुरा लेती और फरार हो जाती। उसके भागने के कई सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं।

ऐसे शुरू होता था ब्लैकमेलिंग का खेल

फरार होने के बाद नए नंबर से पीड़ित को फोन कर पैसे मांगती। मना करने पर बलात्कार या छेड़छाड़ का झूठा केस दर्ज कराने की धमकी देती, जिससे कई पीड़ित चुप रह गए। एक पीड़ित की शिकायत पर इंस्पेक्टर परशुराम पुएरीरी के नेतृत्व में जांच शुरू हुई, जिससे पूरा गिरोह उजागर हुआ। पुलिस अब दीपा से पूछताछ कर अन्य पीड़ितों की संख्या और नेटवर्क का पता लगा रही है। 

इसे भी पढ़ें- बेडरूम में दूसरी औरत संग आपत्तिजनक अवस्‍था में पकड़ा, एक नहीं कई महिलाओं से... कैबिनेट मंत्री पर पत्नी ने लगाए आरोप, बोलीं- फोटो है मेरे पास

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 11 March 2026 at 10:45 IST