MP: करवा चौथ के दिन ही पति ने पत्नी को सुला दी मौत की नींद, मूसल से सिर पर कर दिया ताबड़तोड़ वार; फिर खुद दी पुलिस को कॉल कर बुलाया-VIDEO
करवा चौथ के दिन ग्वालियर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मुरार थाना क्षेत्र के त्यागी नगर में पति ने अपनी पत्नी के बेरहमी से हत्या कर दी।
- भारत
- 2 min read
मध्य प्रदेश के ग्वालियर से करवा चौथ के पावन पर्व पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। बाद में आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा गया है। मृतका के दोनों बच्चों को गहरा सदमा लगा है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुरार थाना क्षेत्र के त्यागी नगर निवासी आनंद श्रीवास्तव ने अपनी पत्नी मधु श्रीवास्तव की हत्या कर दी। आरोपी ने रसोई में इस्तेमाल होने वाले मूसल से महिला के सिर और मुंह पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने शव को घर में ही ढक दिया और खुद कॉल कर पुलिस को सूचित किया।
आनंद और मधु ने किया था प्रेम विवाह
परिवारवालों ने बताया कि आनंद और मधु ने करीब 17 साल पहले प्रेम विवाह किया था। दंपती के एक बेटा और एक बेटी हैं। पति-पत्नी के बीच अक्सर ही विवाद होते रहता था। आरोपी है काफी समय से बेरोजगार था को आर्थिक तंगी की वजह से भी क्लेश होते थे। घटना वाली दिन मृतका ने अपने बेटे से कहा था कि आज उसका व्रत है तो वो खाना नहीं बनाएगी और फिर वो सोने चल गई।
मूसल से सिर पर किया कई बार वार
बेटे ने बताया कि सुबह पापा ने नास्ते में पोहा बनाकर खिलाया था। फिर में सोने चला गया। थोड़ी देर में चीखने का आवाज आई, जब बाहर निकला तो पापा ने बोला मैंने तेरी मम्मी का मार दिया। आरोपी ने खलबत्ते के मूसल से सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पड़ोसियों के अनुसार आरोपी आनंद मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी मानसिक स्थिति और हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 29 October 2026 at 21:05 IST