रिश्तों की मर्यादा हुई तार-तार, कलयुगी नाना ने अपनी ही नातिन से की रेप की कोशिश, ऐसे खुली 'गंदे काम' की पोल

महाराष्ट्र के पुणे जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां नाना पर अपनी ही नातिन के साथ रेप की कोशिश का आरोप लगा है। इस मामले के सामने आने के बाद लोगों में काफी गुस्सा है।

Follow :  
×

Share


Minor Rape Case | Image: shutterstock

Pune News: महाराष्ट्र के पुणे से एक बेहद चौंकाने वाली और शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां 50 साल के नाना पर अपनी ही 9 साल की नातिन पर गंदी नजर डालने का आरोप लगा है। इतना ही नहीं, उसने शराब के नशे में नातिन का कथिततौर पर यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की। इस घटना ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है।

स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्ची को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया और पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

नाना ने नातिन से की रेप की कोशिश

यह घटना पुणे के पार्वती इलाके के दत्तावाड़ी में हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, शराब के नशे में धुत नाना अपनी नातिन के साथ गलत हरकत कर रहा था, तभी पड़ोसियों की नजर पड़ गई। लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और बच्ची को बचाया।

गुस्साए लोगों ने की कड़ी सजा देने की मांग

इस कृत्य के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया। मौके पर सैंकड़ों लोग जमा हो गए। गुस्साए लोगों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग करने लगे।

POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

पार्वती पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी नाना को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच चल रही है।

बच्ची की मेडिकल जांच जारी

वहीं 9 साल की बच्ची को तुरंत ससून अस्पताल भेजा गया जहां उसकी मेडिकल जांच चल रही है। बच्ची सुरक्षित है और डॉक्टरों की निगरानी में है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आरोपी के खिलाफ अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ी जा सकती है। पुलिस मामले की हर एंगल से गहनता से जांच कर रही है।

पोती से कई बार किया दुष्कर्म, मौत

ऐसा ही एक मामला त्रिपुरा के सोनामुरा इलाके से भी सामने आया। यहां एक 70 साल के बुजुर्ग ने अपनी ही नाबालिग पोती के साथ बार-बार दुष्कर्म किया। उस पर सबूत मिटाने के लिए पोती की हत्या करने का भी गंभीर आरोप लगा। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

यह भी पढ़ें: 3 घंटे के अंदर 2 बड़े धमाके... सुरक्षा एजेंसियों के ठिकानों के पास विस्फोट से पंजाब में हड़कंप, अमृतसर से जालंधर तक क्या-क्या हुआ?
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 6 May 2026 at 10:26 IST