कानपुर में 'रक्‍तचरित्र', बाप बना दरिंदा, गहरी नींद में सो रहीं 11 साल की जुड़वा बेटियों रिद्धि-सिद्धि की गला रेत कर हत्या, ये वजह आई सामने

Kanpur news: कानपुर में एक पिता कातिल बन गया। उसने अपनी ही जुड़वां बेटियों को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को इसकी सूचना दी।

Follow :  
×

Share


कानपुर में पिता ने की जुड़वां बेटियों की हत्या | Image: X

Kanpur Crime news: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है। एक पिता 11 साल की अपनी जुड़वां बेटियों रिद्धि और सिद्धि की गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। दोनों बच्ची गहरी नींद में सो रही थीं, तभी उन पर धारदार हथियार से हमला हुआ। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद शख्स ने खुद ही पुलिस को इसकी सूचना भी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला नौबस्ता थाना के किदवई नगर का है। त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में शशि रंजन मिश्रा अपनी पत्नी रेशमा क्षेत्री, जुड़वां बेटियों रिद्धि-सिद्धि और 6 साल के बेटे गन्नू संग रहते थे। वे मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव है।

दूसरे कमरे में सो रहे थे पत्नी और बेटा

शनिवार (18 अप्रैल) रात को खाना खाने के बाद शख्स अपनी जुड़वा बेटियों के साथ कमरे में सोने चला गया था। वहीं, उसकी पत्नी अपने बेटे के साथ दूसरे कमरे में सो रही थी। पुलिस को करीब 4.30 बजे हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस जब फ्लैट पर पहुंची तो दोनों बेटियों के शव जमीन पर पड़े मिले। पूरे कमरे में खून ही खून फैला था। आरोपी पिता अपनी बेटियों के लाश के पास बैठा था। उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

2014 में हुई थी लव मैरिज

शशि रंजन मूल रूप से बिहार के गया का रहने वाला था। वहीं, उसकी पत्नी रेश्मा पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी से हैं। 2014 में दोनों की लव मैरिज हुई थी। रेश्मा सैलून में काम करती थी। कानपुर में जॉब के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी।

मामले को लेकर जो जानकारी अब तक मिली है, उसके मुताबिक पारिवारिक कलह की वजह से शशि रंजन डिप्रेशन में था। पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ करता था। शादी के बाद से माहौल बिगड़ने लगा था। शशि अक्सर अपनी पत्नी को मायके जाने से रोकता था। वो शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था। वे अपनी पत्नी से कहता था कि बेटे को लेकर कहीं चली जाओ, मैं दोनों बेटियों को पाल लूंगा। आरोपी पिता ने कमरे में कई CCTV कैमरे भी लगवाए हुए थे।

जांच में जुटी है पुलिस

पुलिस उपायुक्त दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने बताया कि बच्चियों के गले पर धारदार हथियार से वार किए जाने के गहरे निशान मिले हैं। पुलि, ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण और सबूत इकट्ठा किए। पुलिस फिलहाल मामले में मामले की गहनता से जांच कर रही है।

यह भी पढे़ं: Delhi: CR पार्क में कैसे हुआ डबल मर्डर? पड़ोसी असद बन गया खूंखार कातिल, पिता-बेटे को चाकू से गोद डाला

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 19 April 2026 at 11:05 IST