बंद कैफे खोलकर रातभर की शराब पार्टी, फिर सहकर्मियों ने युवती से किया गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार; बाकी तीन फरार
पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके से एक कैफे में युवती से कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
- भारत
- 3 min read
Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में 22 साल की युवती से कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक कैफे में पार्टी के दौरान दो पुरुष सहकर्मियों ने युवती के साथ दरिंदगी की। इस पूरी घटना में अन्य महिलाओं ने भी आरोपियों का साथ दिया। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीन अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
पुलिस के मुताबिक, युवती समेत आरोपी पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा स्थित क्रास रिवर मॉल के कैफे-8 में साथ में काम करते थे। सोमवार रात करीब 11.30 बजे कैफे बंद हो गया था। लेकिन उनमें से एक के पास कैफे की चाबी थी, इसलिए उन्होंने कैफे खोलकर देर रात तक पार्टी की।
देर रात तक चली शराब पार्टी फिर…
पुलिस ने बताया कि सभी ने शराब पी और तड़के करीब 3:30 बजे वहां से निकले। इसके कुछ देर बाद पीड़िता ने आरोप लगाया कि पार्टी के दौरान दो पुरुष सहकर्मियों ने उसके साथ पर गैंगरेप किया। साथ ही, महिला साथियों पर भी आरोपियों की मदद करने और समर्थन देने का आरोप लगाया।
गैंगरेप मामले में 3 आरोपी दबोचे गए
शिकायत मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज किया। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल बताई जा रही हैं। वहीं फरार चल रहे तीन अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। जांच के दौरान पुलिस कैफे में मौजूद लोगों, सीसीटीवी फुटेज और पीड़िता के बयानों के आधार पर घटना की हर कड़ी को जोड़ने में जुटी है। इसके साथ ही, गिरफ्तार आरोपियों से भी सख्ती से पूछताछ की जा रही है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 25 November 2026 at 07:26 IST