अपडेटेड 14 April 2025 at 18:53 IST

एटा में मामूली कहासुनी में दलित युवक को मारी गोली, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार; CCTV खंगाल रही पुलिस

UP News: उत्तर प्रदेश के एटा जिले के जलेसर कस्बे में मामूली कहासुनी ने शनिवार को गंभीर मोड़ ले लिया, जब एक शख्स ने दलित युवक को गोली मार दी।

Follow :  
×

Share


एटा में मामूली कहासुनी में दलित युवक को मारी गोली | Image: Social Media

UP News: उत्तर प्रदेश के एटा जिले के जलेसर कस्बे में मामूली कहासुनी ने शनिवार को गंभीर मोड़ ले लिया, जब एक शख्स ने दलित युवक को गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और दलित समाज में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने सड़कों पर उतरकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

घटना एटा के जलेसर कस्बे की है, जहां एक दिन पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। शनिवार को मेडिकल स्टोर पर बैठे अनिल कुमार, जो दलित समुदाय से हैं, उन पर अचानक दिनेश यादव ने तमंचे से गोली चला दी। गोली लगते ही अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में दलित समुदाय के लोग इकट्ठा हो गए। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाला। एएसपी राजकुमार सिंह, सीओ जलेसर और SHO डॉ. सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

पुलिस ने त्वरित से एक्शन लेते हुए आरोपी दिनेश यादव को घटनास्थल से ही तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस घटना की गहराई से जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि घटना के पीछे की असल वजह का खुलासा किया जा सके। घटना ने न सिर्फ स्थानीय स्तर पर तनाव पैदा किया है, बल्कि सामाजिक रूप से भी संवेदनशील माहौल बना दिया है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

इसे भी पढ़ें: गुना पत्थरबाजी में दिग्विजय की एंट्री, जुलूस निकालने पर ही उठाए सवाल

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 14 April 2025 at 18:53 IST