मसूरी होमस्टे में बिना कपड़ों के मिली थी दिल्ली की युवती की लाश, एक महीने बाद पति पर गया शक; जन्मदिन मनाने ले गया था, मिले खून के सबूत
मंसूरी-धनोल्टी रोड एक होमस्टे में दिल्ली की महिला का नग्न अवस्था में शव मिला था, अब एक महीने बाद महिला के पति को गिफ्तार कर लिया गया है। जानें पुलिस को क्या सबूत मिले? पढ़ें पूरी खबर
- भारत
- 2 min read
Woman Found Dead Mussoorie Homestay: मसूरी के एक होमस्टे में हुई युवती की संदिग्ध मौत का मामला एक महीने बाद सुलझने लगा है। दरअसल, युवती का शव बिना कपड़ों के होमस्टे में मिला था, तो अब देहरादून पुलिस ने मृतिका के पति को दिल्ली से गिरफ्तार किया है, साथ ही उसकी कोर्ट में पेशी भी की गई, इसके बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
क्या है पूरा मामला?
मृतका पी. राधा गायत्री (27) दिल्ली की रहने वाली आईटी प्रोफेशनल थीं। नवंबर 2025 में उनकी शादी हुई, पति के जन्मदिन मनाने के लिए दोनों पिछले महीने मसूरी गए थे। मसूरी-धनोल्टी रोड पर एक होमस्टे में दोनों रुके हुए थे। 15 जून की सुबह होमस्टे के कमरे में राधा का शव फर्श पर बिना कपड़ों के मिलता है।
पूछताछ में पति ने शुरू में पुलिस को बताया कि रात करीब 3:30 बजे शराब पीने के बाद दोनों सो गए। सुबह आंख खुली तो पत्नी मृत पड़ी थी। लेकिन बेडशीट पर खून के धब्बे, खाली शराब की बोतलें और कमरे की स्थिति संदिग्ध लग रही थी।
पिता को दामाद पर शक हुआ तो हुई कार्रवाई
मृतका के पिता पी. सुधाकर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और दामाद पर हत्या का शक जताया गया। जिसके बाद पुलिस ने देर ना करते हुए जांच शुरू कर दी। गैर-जमानती वारंट लेकर दिल्ली के मधु विहार इलाके से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी दिल्ली की एक आईटी कंपनी में काम करता है। जांच में उसकी संलिप्तता के पुख्ता सबूत मिले हैं।
शादी के कुछ ही महीनों बाद ऐसी घटना दिल दहला देती है। इस मामले में पुलिस की तेजी से कार्रवाई सराहनीय रही। परिवारों को रिश्तों में सतर्कता बरतनी चाहिए। फिलहाल आगे की कार्रवाई होने पर मामले में नए खुलासे हो पाएंगे। आरोपी फिलहाल जेल में है। पुलिस आगे की जांच कर रही है। वहीं, मृतका का परिवार न्याय की मांग कर रहा है।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 12 July 2026 at 15:07 IST