अपडेटेड 3 April 2024 at 22:01 IST

बरेली: होली पर मायके आई थी बहन, सगे भाई ने हत्या कर घर में दफनाई लाश; हुआ गिरफ्तार

Crime News: पुलिस के अनुसार 21 मार्च से रानी लापता थी। पूछताछ करने पर उसका भाई रामू शक के दायरे में आ गया।

Follow :  
×

Share


भाई ने की बहन की हत्या | Image: Representative

Bareilly News: बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपनी बहन की हत्या करने और शव को घर के अंदर दफनाने के आरोप में बुधवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक (शहर) राहुल भाटी ने कहा, "पुलिस ने रामू नामक व्यक्ति को उसकी बहन रानी (40) की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। घटना जिले के सुभाष नगर थाना क्षेत्र की है।" उन्होंने बताया कि सुभाषनगर थाना क्षेत्र के सनैया धनसिंह में रामू ने अपनी सगी बहन रानी (40) की हत्या कर दी। उनके अनुसार रानी की शादी उत्तराखंड के रुद्रपुर में अखिलेश से हुई थी और वह अपनी मां की मौत के बाद होली में 15 मार्च को अपने मायके आई थी।

पुलिस के अनुसार 21 मार्च से रानी लापता थी तथा पूछताछ करने पर उसका भाई रामू शक के दायरे में आ गया।

भाई ने कबूला अपना गुनाह

पुलिस के मुताबिक जब रामू से सख्ती से पूछताछ की गई उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया तथा उसकी निशानदेही पर उसके घर में ताज़ा पड़े फर्श को खोदा गया तो चार फीट नीचे रानी का शव बरामद हुआ। पुलिस ने रानी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा रामू को बहन की हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

बदनामी बनीं हत्या की वजह? 

पुलिस अधीक्षक नगर भाटी ने बताया कि रामू ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन शराब पीती थी और शराब पीकर इधर-उधर टहलती थी, जिससे उसकी बदनामी होती थी।

भाटी के मुताबिक घटना वाले दिन 21 मार्च की रात को उसने बहन के साथ शराब पी और समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद उसने (रामू) ने बहन की हत्या कर शव को घर में ही दफन कर दिया और फिर पक्का फर्श डाल दिया।

आरोपी की निशानदेही पर बुधवार को शव बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें: कानपुर: गली में मिला मांस, गोकशी का शक; बजरंग दल ने की आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 3 April 2024 at 22:01 IST