Ketan Agarwal Murder: केतन और सिया को नहीं मिली राहत, फिलहाल 14 दिन और खानी पड़ेगी जेल की हवा, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा
केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले के आरोपी सिया गोयल और चेतन की मुश्किलें बढ़ गई है, आज दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, इसके बाद दोनों को कोर्ट ने फिर से न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानें पूरी डिटेल
- भारत
- 2 min read
Ketan Agarwal Murder Case: केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले के आरोपी सिया गोयल और चेतन को आज मावल की कोर्ट में पेश किया गया, कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए, दोनों आरोपियों को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सरकारी वकील अधिवक्ता विपुल दुसिंग ने अदालत को बताया कि पुलिस ने हिरासत बढ़ाने के लिए पांच आधार पेश किए हैं। उनका कहना था कि बरामद डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों से आमना-सामना कर पूछताछ करने और कथित कोडेड बातचीत का अर्थ समझने से जांच को महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।
पुलिस रिमांड खारिज, वकीलों ने क्या कहा?
पुलिस ने कोर्ट से तीन दिन का पुलिस रिमांड मांगा था। मकसद था कॉल डाटा रिकवर करना, बाकी चैट्स की जांच करना और आरोपी से आगे की पूछताछ करना। लेकिन कोर्ट ने पुलिस की ये मांग स्वीकार नहीं की।
वहीं, सिया गोयल के वकील विपुल दूशिंग और चेतन चौधरी के वकील राम शहाणे ने अदालत में कहा कि पुलिस ने जांच पूरी कर ली है। पूछताछ भी पूरी हो चुकी है। इसलिए रिमांड की कोई जरूरत नहीं है। कोर्ट ने वकीलों की दलील पर गौर करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पॉलीग्राफ टेस्ट की कोई बात नहीं हुई
वहीं, पिछले दिनों से सिया के पॉलीग्राफ टेस्ट को लेकर भी चर्चाएं हो रही थी, लेकिन कोर्ट की कार्यवाही के दौरान पॉलीग्राफ टेस्ट की कोई बात नहीं हुई। फिलहाल, दोनों आरोपी अब न्यायिक हिरासत में रहते हुए आगे की प्रक्रिया का सामना करेंगे। कोर्ट का ये फैसला जांच एजेंसी के लिए नई चुनौती की तरह होगा। लेकिन फिर भी पूछताछ जारी रहेगी।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 3 July 2026 at 18:23 IST