लुधियाना में नीले ड्रम कांड से सनसनी, शराब पीने के दौरान कहासुनी पर पीट-पीटकर हत्या, महिला समेत 6 गिरफ्तार; ऐसे खुला राज

पंजाब के लुधियाना में खाली प्लॉट में नीले ड्रम के अंदर जिस युवक की लाश मिली थी उसकी पहचान हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 
Follow :
Man's decomposed body found in a drum in Ludhiana. | Image: X

उत्तर प्रदेश के मेरठ में नीले ड्रम में मिली युवक की लाश के मामले ने पूरे देश को दहला दिया था इस हत्या को अभी 3 महीने भी नहीं गुजरे थे कि पंजाब के लुधियाना से भी एक ऐसा ही के सामने आया है यहां एक युवक की हत्या कर उसकी लाश को नीले ड्रम में भरकर खाली प्लॉट में फेंक दिया गया।

मृतक की पहचान मनोज उर्फ राजू के तौर पर हुई है जिसे लुधियाना के ग्यास पुरा चौक के पास खाली प्लॉट में नील ड्रम में बंद करके डाल दिया गया था। राजू की हत्या का आरोप किसी और पर नहीं बल्कि उसके अपने दोस्त और परिवार के लोगों पर लगा है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल महिला और उसके पति सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दोस्त ने दोस्त की हत्या कर शव नीले ड्रम में डाला

पुलिस के मुताबिक, नीरज और मनोज की आपस में दोस्ती थी, दोनों शराब के आदि थे। मनोज अक्सर नीरज के घर आता जाता था वहीं दोनों शराब भी पीते थे। हत्या वाले दिन भी दोनों ने शराब पी थी। शराब पीने के दौरान दोनों के बीच में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई और बात मारपीट तक पहुंच गई। मामला इतना बिगड़ गया के नीरज ने अपने साथियों के साथ मनोज को इतना मारा कि मनोज बेहोश हो गया और उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपियों को किया पकड़ा

मनोज की मौत के बाद में नीरज ने मनोज के शव को कपड़े में लपेटकर उसे नील ड्रम में भरकर एक खाली प्लॉट में डाल दिया। जब खाली प्लॉट में नीला ड्रम मिला तो इलाके में हडकंप मच गया। पुलिस ने ड्रम से लाश निकाली और जब इलाके में लगे सीसीटीवी को चेक किया तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। 

इसे भी पढ़ें: रिक्शा चालक को गोली मारने वाला Thar का मालिक महिला साथी के साथ गिरफ्तार

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 27 June 2025 at 20:23 IST