Amravati Scandal: 350 लड़कियों के अश्लील VIDEO बनाने वाले अयान अहमद की निकली हेकड़ी, पुलिस ने शहर भर में कराई परेड, VIDEO

Amravati Scandal: वायरल हुए वीडियो में अयान अहमद तनवीर की चाल बदली-बदली नजर आ रही है। वो लंगड़ाकर चल रहा था। उसके चेहरे पर खौफ भी साफ नजर आ रहा था।

Follow :  
×

Share


Amravati Scandal Accused Ayan Ahmed Tanveer Paraded | Image: X

Amravati Scandal: महाराष्ट्र के अमरावती से बीते दिनों एक खौफनाक और खून खौलाने वाली वारदात सामने आई जिसमें एक 19 साल के लड़के अयान अहमद तनवीर को नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण का आरोपी पाया गया। परतवाड़ा इलाके से ताल्लुक रखने वाले अयान को नाबालिग लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाने और फिर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अब उसी आरोपी की पुलिस ने पूरे परतवाड़ा इलाके में परेड कराई है।

इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें ये घिनौने काम करने वाले आरोपी अयान अहमद तनवीर को भारी पुलिस बल के साथ सड़क पर परेड कराते देखा जा सकता है। 

अमरावती स्कैंडल के आरोपी अयान की शहर भर में परेड

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में अयान अहमद तनवीर की चाल बदली-बदली नजर आ रही है। वो लंगड़ाकर चल रहा था। उसके चेहरे पर खौफ भी साफ नजर आ रहा था। पुलिस ने जांच के सिलसिले में आरोपी को उन इलाकों में ले जाकर परेड कराई, जहां वह वारदातों को अंजाम देता था। 

180 लड़कियों के बनाए अश्लील वीडियो

ऐसा दावा किया जा रहा है कि अयान अहमद तनवीर ने करीब 180 लड़कियों को अपने जाल में फंसाया और फिर उनके 350 से ज्‍यादा अश्लील वीडियो बनाए। हालांकि, पुलिस अब तक सिर्फ आठ पीड़ितों की पहचान पक्की कर पाई है। बाकी लड़कियां सामने नहीं आ रही हैं। 

जांच में ऐसा पता चला है कि अयान सोशल मीडिया के जरिए नाबालिग लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था। वो पहले लड़कियों से दोस्ती करता, फिर प्यार का झांसा देकर उन्हें एक सुनसान फ्लैट पर ले जाता था। जब लड़की उसके चंगुल में आ जाती तो वो उनका शारीरिक शोषण करता और बिना लड़की की जानकारी के, इसका वीडियो भी रिकॉर्ड करता था। बाद में इन्हीं वीडियोज के जरिये वो लड़कियों को डराकर ब्लैकमेल करता था।

ब्रेकअप के बाद बना प्‍लेबॉय 

पुलिस को जांच के दौरान आरोपी के पास से बड़ी संख्या में डिजिटल सबूत मिले हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है ताकि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा सके। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 294, POCSO एक्ट की संबंधित धाराओं और IT एक्ट, 2000 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

बता दें कि पुलिस का कहना है कि अयान ये सब अकेले नहीं कर रहा था, बल्कि उसका दोस्त उजैर खान भी इसमें बराबर का साझीदार था। पूछताछ में मामले के मास्‍टरमाइंड अयान ने पुलिस को बताया कि उसका एक लड़की से अफेयर चल रहा था। उससे जब ब्रेकअप हुआ उसके बाद वो प्‍लेबॉय बन गया।

ये भी पढ़ेंः Amravati Scandal: लड़कियों को लव ट्रैप में फंसाता, फिर यौन शोषण के बाद करता था ब्लैकमेलिंग, तनवीर ने 180 नाबालिगों के बनाए 350 अश्लील VIDEO

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 22 April 2026 at 19:11 IST