नमाज सिखाने के बहाने छत पर ले गया और फिर... मस्जिद के अंदर 7 साल के बच्चे के साथ 'कुकर्म', 23 साल के युवक ने की 'घिनौनी हरकत'; हालत गंभीर

Ahmedabad News: अहमदाबाद के जमालपुर इलाके से एक बेहद गंभीर और परेशान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने भरोसे का फायदा उठाते हुए एक 7 वर्षीय मासूम बच्चे के साथ अमानवीय कृत्य किया।

Follow :  
×

Share


Ahmedabad News: अहमदाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। जमालपुर इलाके में 23 साल के युवक ने एक 7 साल के बच्चे को बहला-फुसलाकर उसके साथ घिनौनी हरकत की। 

मामला गायकवाड़ हवेली थाना क्षेत्र का है, जहां बच्चा नमाज के लिए मस्जिद गया था। पुलिस ने तुरंत एक्‍शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

नमाज अदा करने आया था आरोपी

पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक ने बच्चे से कहा कि चलो! मैं तुम्हें नमाज पढ़ने का तरीका सिखाता हूं और इसी बहाने बच्चे को मस्जिद के छत पर ले गया। जहां कोई आता-जाता नहीं था और ना हीं उधर कोई कैमरा था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान नौमान शेख के रूप में हुई है। बच्चे का भरोसा जीतकर वो उसे अकेले में ले गया और मौके का फायदा उठाकर उसके साथ घिनौनी हरकत की। घटना के बाद बच्चा किसी तरह वहां से भागकर नीचे आ गया और साहस दिखाते हुए अपने अभिभावक को पूरी बात बताई।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शिकायत दर्ज

बच्चे के शिकायत के बाद परिवार ने तुरंत मामले को गंभीरता से लिया। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। CCTV फुटेज में साफ तौर पर युवक बच्चे को छत पर ले जाते और कुछ देर बाद वापस आते हुए दिख रहा है। आरोपी 15 से 20 मिनट तक छत पर रहा।

फुटेज के आधार पर बच्चे के पेरेंट्स ने गायकवाड़ हवेली थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी नौमान शेख को गिरफ्तार कर लिया गया।

POCSO के तहत मामला दर्ज

आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेस (POCSO) एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इंस्पेक्टर चिराग गोसाईं के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज मामले का अहम सबूत हैं। बच्चे की मेडिकल जांच कराई गई है और एक लोकल अस्पताल में इलाज चल रहा है। मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  Sarkari Naukri 2026: रेलवे की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी! डेढ़ लाख कर्मचारियों की होगी नियुक्ति, रेल मंत्री ने की घोषणा

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 7 February 2026 at 22:06 IST