UP: सुपारी किलर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर, बिल्लू इंदौरिया गैंग का बदमाश,पूर्वी यूपी में करता था अवैध हथियार सप्लाई

मारा गया सुपारी किलर वाहिद अंसारी पूर्वी यूपी में अवैध हथियार सप्लायर था। बिल्लू इंदौरिया गैंग का बदमाश वाहिद की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। अंबेडकरनगर में उसकी मौजूदगी की सटीक सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घेराबंदी की थी।

 
Follow :
सुपारी किलर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर, | Image: Republic

अंबेडकरनगर में सुपारी किलर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर हो गया। थाना कोतवाली अकबरपुर के शिवबाबा बैरियर पर चेकिंग के दौरान वाहिद ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में घायल बदमाश की गोली लगने से मौत हो गई। जबकि मुठभेड़ के दौरान शहर कोतवाल भूपेंद्र सिंह और एसओजी सिपाही सोनू यादव घायल हो गए। दोनों घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मारा गया सुपारी किलर वाहिद अंसारी पूर्वी यूपी में अवैध हथियार सप्लायर था। बिल्लू इंदौरिया गैंग का बदमाश वाहिद की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। अंबेडकरनगर में उसकी मौजूदगी की सटीक सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घेराबंदी की थी। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवबाबा के पास मंगलवार देर रात चैकिंग के दौरान पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की। पुलिस को देखते ही बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी।

सुपारी किलर वाहिद अंसारी मुठभेड़ में ढेर

पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान वाहिद गोली लगने से घायल हो गया। बाद में उसकी मौत की पुष्टि की गई। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस टीम अब मृतक के आपराधिक इतिहास और मुठभेड़ से जुड़े अन्य पहलुओं की विस्तृत जांच कर रही है।

वाहिद पर कुल 35 मुकदमे थे दर्ज

पुलिस के अनुसार, वाहिद अंसारी गाजीपुर जिले के बहरियाबाद का रहने वाला था। उसके खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी और डकैती जैसे संगीन अपराधों के कुल 35 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज थे।  मारे गए बदमाश का एक साथी मुठभेड़ के दौरान भाग निकला।

मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी घायल

मुठभेड़ अकबरपुर कोतवाली के शिवबाबा बैरियर के निकट हुई। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह और सिपाही सोनू यादव भी गोली लगने से घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।  फिलहाल, पुलिस प्रशासन इस मुठभेड़ से जुड़ी आगे की कानूनी कार्रवाई और उसके अन्य साथियों की तलाश में जुट गया है।

यह भी पढ़ें:  होली पर 4 दिन तो दिवाली पर 3... यूपी सरकार का होली डे कैलेंडर 2027 जारी

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 18 November 2026 at 10:12 IST