अपडेटेड 20 February 2025 at 17:18 IST

Rakibul Hussain: कांग्रेस सांसद रकीबुल हुसैन पर नगांव में हमला

असम के नगांव जिले के रूपोहिहाट में धुबरी से कांग्रेस के लोकसभा सदस्य रकीबुल हुसैन और उनके निजी सुरक्षा अधिकारियों (पीएसओ) पर अज्ञात लोगों ने हमला किया।

Follow :  
×

Share


Congress MP Rakibul Hussain attacked in Nagaon | Image: Republic

असम के नगांव जिले के रूपोहिहाट में बृहस्पतिवार को धुबरी से कांग्रेस के लोकसभा सदस्य रकीबुल हुसैन और उनके निजी सुरक्षा अधिकारियों (पीएसओ) पर अज्ञात लोगों ने हमला किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होने गए हुसैन पर लोगों के एक समूह ने क्रिकेट बल्लों से हमला किया, जिनके चेहरे काले कपड़े से ढके हुए थे।

पीएसओ ने सांसद को बचाने की कोशिश की, लेकिन उन पर भी हमला किया गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई और हुसैन को अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

हुसैन ने पिछले साल धुबरी लोकसभा सीट से रिकॉर्ड 10 लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। उनके बेटे ने समागुरी विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव लड़ा था, जिसका प्रतिनिधित्व हुसैन ने पांच बार किया था। वह भाजपा उम्मीदवार दीपू रंजन शर्मा से हार गए थे। पिछले वर्ष नवंबर में उपचुनाव के दौरान इस निर्वाचन क्षेत्र तथा आस-पास के क्षेत्रों में हिंसा की कई घटनाएं देखी गयी थीं।

इसे भी पढ़ें: रोहित ने जीता दिल... अक्षर की हैट्रिक मिस कराने के बाद मांगी माफी

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 20 February 2025 at 17:18 IST