अपडेटेड 1 February 2024 at 20:35 IST

Congress MP DK Suresh का भारत तोड़ने वाला बयान, साउथ के लिए कर दी अलग देश की मांग

Karnataka News: कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के भाई DK Suresh ने साउथ के लिए अलग देश की मांग की है।

Follow :  
×

Share


डीके सुरेश | Image: X

Karnataka News:  कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश ने साउथ के लिए अलग देश की मांग की है। डीके सुरेश ने कहा- 'केंद्र सरकार दक्षिण भारतीय राज्यों के टैक्स का पैसा उत्तर भारत को दे रही है। हम (दक्षिण भारत) वित्तीय समस्या का सामना कर रहे हैं। अगर इस अन्याय को ठीक नहीं किया गया तो हमें अलग राष्ट्र की मांग करनी होगी।' आपको बता दें कि ये बयान उन्होंने वित्त मंत्री के बजट पेश करने के बाद दिया है।

'हमपर हिंदी थोपी जा रही'

DK Suresh ने कहा- 'हम देख रहे हैं कि हमारा फंड और टैक्स उत्तर भारतीय राज्यों, हिंदी पट्टी को दिया जा रहा है। यह हमारे साथ अन्याय है। हम पर हिंदी थोपी जा रही है। ऐसा समय आ सकता है कि जब दक्षिण भारत के लोग एक अलग देश की मांग कर सकते हैं।'

वहीं अपने भाई की विवादित टिप्पणी से खुद को दूर करते हुए कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने रिपब्लिक कन्नड़ से बात करते हुए कहा- 'मैं एक भारत का हूं, कश्मीर से कन्याकुमारी तक सब एक ही है।' हालांकि, उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक के लोगों की भावना थी कि हमें वही मिलना चाहिए जो उत्तर भारत को मिला।'

पहले भी हो चुकी है अलग राष्ट्र की मांग

अलग दक्षिण भारतीय राष्ट्र की मांग नई नहीं है। इससे पहले DMK के सांसद ए राजा ने भी केंद्र को चेतावनी दी थी कि वह तमिलनाडु को और अधिक अधिकार दें, नहीं तो अगला चरण अलग राष्ट्र की लड़ाई होगी। उन्होंने कहा था- 'मैं अमित शाह और प्रधान मंत्री को अत्यंत विनम्रता के साथ बता रहा हूं, मैं मंच पर हमारे नेताओं की उपस्थिति में आपसे विनती करता हूं, हमारे मुख्यमंत्री अन्ना (सीएन अन्नादुराई, पूर्व सीएम और डीएमके संस्थापक) के रास्ते पर यात्रा कर रहे हैं। हमें पेरियार के रास्ते पर मत धकेलो। हमें अलग देश की मांग करने पर मजबूर मत करो। राज्य को स्वायत्तता दो।'

ये भी पढ़ेंः झारखंड में सस्पेंस बरकरार! 22 घंटे बाद भी सरकार बनाने का बुलावा नहीं? राज्यपाल ने क्या कहा

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 1 February 2024 at 19:36 IST