अपडेटेड 31 March 2025 at 12:16 IST

'आम लोग दंगा नहीं फैलाते बल्कि राजनीतिक दल ही...', ईद के मौके पर कोलकाता के ईदगाह पहुंचीं ममता बनर्जी ने कह दी बड़ी बात

ईद के मौके पर कोलकाता के ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए CM ममता बमर्जी एकजुटता का आह्वान किया।

Follow :  
×

Share


Mamata Banerjee | Image: PTI

देशभर में आज ईद का त्योहार पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। राजधानी दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में रविवार शाम को ईद-उल-फितर का चांद आसमान में नजर आया। इसी के साथ रमजान का पवित्र महीना संपन्न हो गया और आज,सोमवार को देशभर में ईद मनाई जा रही है। इस मौके पर ईद की नमाज अदा करने मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी ईद के मौके पर कोलकाता के ईदगाह पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर विभाजनकारी राजनीति का आरोप लगाते हुए लोगों को एकजुटता का आह्वान किया।


CM ममता बनर्जी सोमवार को ईद के मौके पर कोलकाता में रेड रोड स्थित ईदगाह पहुंचीं। यहां उन्होंने ईद की नमाज के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जहां लोगों को एकजुट होने का संदेश दिया तो इशारों-इशारों में बीजेपी पर निशाना भी साधा। ममता ने कहा कि 'दंगा आमलोग नहीं करते हैं बल्कि कुछ राजनीतिक दल ही ऐसा करते हैं और वो दंगे भड़काने के लिए जनता को उकसाते हैं'। CM ने लोगों से आग्रह किया कि वे ऐसे उकसावे में न आएं जिससे सांप्रदायिक दंगे भड़क सकते हैं।

अराजकता आम लोग नहीं राजनीतिक दल फैलाते हैं-ममता

ईद के मौके पर कोलकाता के ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा, आप सभी को ईद की शुभकामनाएं। नवरात्रि चल रही है मैं उसके लिए भी शुभकामनाएं देती हूं, लेकिन हम नहीं चाहते हैं कि कोई दंगा करे। आम लोग अराजकता नहीं फैलाते, बल्कि राजनीतिक दल ही ऐसा करते हैं। यह शर्म की बात है। मगर हम सभी धर्मों के लिए अपनी जान कुर्बान करने को तैयार हैं।

ममता बनर्जी ने मुस्लिम से किया एकजुटता का आह्वान

ममता बनर्जी ने सोमवार को लोगों से आग्रह किया कि वे ऐसे उकसावे में न आएं जिससे सांप्रदायिक दंगे भड़क सकते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राज्य के लोगों के साथ खड़ी रहेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि राज्य में कोई भी तनाव पैदा न कर सके। मुख्यमंत्री ने वामपंथियों पर निशाना साधते हुए कहा, ‘लाल और भगवा एक हो गए हैं। लेकिन निश्चिंत रहें, मैं आपको कोई नुकसान होने नहीं दूंगी। उन्होंने सद्भाव और एकता के महत्व पर बल दिया और बार-बार जोर देते हुए कहा,  किसी के भी उकसावे में न आएं।

यह भी पढ़ें: BREAKING: वायरल गर्ल मोनालिसा के साथ फिल्म बना रहे डायरेक्टर गिरफ्तार

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 31 March 2025 at 12:16 IST