ठंड का सितम, बारिश की चेतावनी... रात का पारा 8.9 डिग्री पहुंचा; नए साल में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
Weather Report Today: देश में ठंड का सितम जारी है। रात का तापमान 8.9 डिग्री तक पहुंच गया है।
- भारत
- 2 min read
Weather Report Today: देश में कंपकंपाती ठंड का सितम जारी है। पूरा देश जाड़े में जकड़ा हुआ महसूस कर रहा है। रात का न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री तक पहुंच गया है। शनिवार को भी कोहरे ने धूप को निकलने नहीं दिया। शाम जैसे-जैसे गहराती गई, ठंड, गलन और शीतलहर ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया। ऐसे में आइए जानते हैं कि नए साल में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा।
स्टोरी की खास बातें
- देशभर में सर्दी का सितम जारी, गिर रहा तापमान
- नए साल में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
- आज हल्की बारिश की भी चेतावनी जारी
नए साल में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
सर्दी ने सब्जियों के बाजार को भी सुस्त कर दिया है। कोहरे की वजह से कामकाज धीमा पड़ गया है। लोग अलाव के सहारे खुद को भीषण ठंड से बचाने की कोशिश में लगे हैं। शनिवार, 30 दिसंबर को भी पूरे दिन कोहरे का साया रहा। शाम 3.30 बजे के बाद सर्द हवाओं ने कंपकंपी और बढ़ा दी। सूर्यास्त के बाद भी लोग रजाई से लिपटे रहे। मौसम विभाग के अनुसार, नए साल में तापमान में और गिरावट आ सकती है। कोहरे का कहर जारी रह सकता है। वहीं, हल्की बारिश की भी संभावनाएं जताई जा रही हैं।
पंजाब और हरियाणा में भी हाल बेहाल
पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 8.8, पटियाला में 8.9 और लुधियाना में 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले कई दिनों से पंजाब-हरियाणा और उनकी साझा राजधानी चंडीगढ़ के ज्यादातर हिस्सों में घना कोहरा छा रहा है। बठिंडा और फरीदकोट में यह आठ डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हरियाणा के हिसार में 7.7 डिग्री, अंबाला में 9.1, सिरसा में 9.2, करनाल में 9.6 और रोहतक में 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 31 December 2023 at 08:02 IST