बजट सत्र से पहले CM योगी ने की सर्वदलीय बैठक, सदन को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग का विपक्ष से किया आग्रह

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विपक्षी दलों के नेताओं से आगामी बजट सत्र के दौरान सदन में जनहित के मुद्दे उठाने और विधानसभा की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने में मदद करने का आग्रह किया।

Follow :  
×

Share


CM Yogi Adityanath | Image: X- @myogiadityanath

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विपक्षी दलों के नेताओं से आगामी बजट सत्र के दौरान सदन में जनहित के मुद्दे उठाने और विधानसभा की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने में मदद करने का आग्रह किया। आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मंगलवार से शुरू हो रहे बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की। सदन के नेता आदित्यनाथ ने बैठक में नेताओं से आग्रह किया कि वे सुनिश्चित करें कि सदन के कामकाज में कोई बाधा न आए और वे जनहित से जुड़े हर मुद्दे को उठाएं।

उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दे उठाने और सदन को सुचारू रूप से चलाने से विकास में तेजी आएगी। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी सभी सदस्यों से सत्र के सुचारू संचालन के लिए सहयोग करने की अपील की। बयान में कहा गया कि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडेय, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा, जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के विनोद सरोज सहित अन्य लोग मौजूद थे।

विधान भवन के मुख्य द्वार का उद्घाटन

आदित्यनाथ ने सोमवार को विधान भवन के मुख्य द्वार का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधानसभा परिसर की दीवारों पर भित्ति चित्रों का भी अनावरण किया गया। भित्ति चित्रों में राजनीतिक और ऐतिहासिक महत्व की घटनाओं को उकेरा गया है। इनमें गीता के विभिन्न प्रसंगों को भी दर्शाया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बयान में कहा कि विधान भवन के लकड़ी के द्वार को अत्याधुनिक और नक्काशीदार स्टील के मजबूत द्वार में तब्दील कर दिया गया है।

बयान में कहा गया है कि विधानसभा का सौंदर्यीकरण और आधुनिकीकरण एक सतत प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि इसे तकनीकी रूप से उन्नत बनाने के साथ-साथ ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे, हार से तिलमिलाई AAP ने BJP पर साधा निशाना

 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 17 February 2025 at 19:41 IST