उन्नाव हादसे पर CM योगी ने जताया दुख, घटना का लिया संज्ञान,राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

उन्नाव जिले में बुधवार की अहले सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक बस और टैंकर की टक्कर में 18 लोगों की मौत हो गई। सीएम योगी ने हादसे पर गहरा दुख जताया है।

 
Follow :
उन्नाव हादसे पर CM योगी ने जताया दुख | Image: ANI/PTI

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हुए भीषण सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( CM Yogi) ने गहरा दुख जताया है। साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए हैं। बता दें कि लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस और टैंकर के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई यात्री घायल हो गए।

उन्नाव जिले में बुधवार की अहले सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक बस और टैंकर की टक्कर में 18 लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए।  हादसा इतना भीषण था कि बस बीच से फट गई। सूचना मिलते ही डीएम और एसपी मौके पर पहुंच गए। घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है। घटना पर सीएम योगी ने दुख जताया है।

सीएम योगी ने सड़क हादसे पर जताया दुख

 

सीएम योगी ने X पोस्ट में लिखा, जनपद उन्नाव में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।  जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

 मोतिहारी से दिल्ली आ रही थी बस

 

उन्नाव के डीएम गौरांग राठी ने घटना को लेकर बताया कि आज सुबह करीब 05.15 बजे बिहार के मोतिहारी से आ रही एक निजी बस दूध के टैंकर से टकरा गई। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है और 19 अन्य घायल हो गए हैं। शुरुआती जांच के बाद ऐसा लग रहा है। बस तेज रफ्तार में थी।

बेहटा मुजावर पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बाहर निकालकर उपचार हेतु सीएचसी बांगरमऊ में भर्ती कराया। शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: कार ने पैदल जा रही महिला को मारी जोरदार टक्कर, VIDEO वायरल

 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 10 July 2024 at 08:54 IST